जम्मू कश्मीर में चुनावी बिगुल बज चुका है। विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी (BJP) ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। बीजेपी की पहली सूची में 15 प्रत्याशियों के नाम थे, वहीं दूसरी सूची में सिर्फ एक प्रत्याशी को रखा गया है। पहली सूची जारी होने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में जमकर नाराजगी देखने को मिल रही हैं। भाजपा कार्यालय के बाहर कार्यकर्ता प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना ने खुद को कमरे में बंद कर लिया हैं और उनके कमरे के बाहर कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार हंगामा किया जा रहा है। रैना पार्टी ऑफिस में किसी से नहीं मिल रहे हैं। पहली लिस्ट जारी होने के बाद टिकट नहीं मिलने पर कार्यकर्ताओं द्वारा हंगामा किया जा रहा है। इसी हंगामे के बीच बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। इस लिस्ट में एक प्रत्याशी को रखा गया है। चौधरी रोशन हुसैन को कोकरनाग सीट से टिकट दिया गया है। बता दें कि कोकरनाग सीट अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व सीट है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना ने कहा कि नाराज कार्यकर्ताओं से बात की जाएगी, कोई भी साथी नाराज नहीं हो। टिकट बंटवारे में राष्ट्र भावना से काम किया गया। हम लोगों के लिए राष्ट्र पहले है, उसके बाद पार्टी है। रैना ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से नाराज नहीं होने की अपील भी की है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
कोटा शहर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अमृता दुहन ने बताया कि आज जनसहभागिता शिविर का आयोजन कर कानुनकी जानकारी दी
कोटा शहर पुलिस अधीक्षक डॉ अमृता दुहन ने बताया कि, कि आज औद्योगिक क्षेत्र S.R. पब्लिक स्कूल में...
હળવદ ચરાડવા રોડ ઉપર કાર અને બાઈક વચ્ચે અકસ્માત એકનું મૃત્યુ
આ અંગેની જાણવા મળતી વિગતો અનુસાર હળવદ મોરબી હાઇવે ઉપર ચરાડવા અને આંદરણા ગામની વચ્ચે અલ્ટો કાર...
Telangana: कैबिनेट की पहली बैठक में CM रेवंत रेड्डी का फैसला, महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा समेत दो गारंटी
हैदराबाद। तेलंगाना की नवगठित कांग्रेस सरकार पार्टी की शीर्ष नेता सोनिया गांधी के...
Delhi Air Pollution: दिवाली के बाद जानलेवा हुई दिल्ली की हवा, बेहद खराब स्तर पर पहुंचा AQI | Latest
Delhi Air Pollution: दिवाली के बाद जानलेवा हुई दिल्ली की हवा, बेहद खराब स्तर पर पहुंचा AQI | Latest
ડીસાના મોટી આખોલમાં જુગાર રમતાં 4 શખ્સો ઝડપાયા : 7 શખ્સો ફરાર
ડીસા રૂરલ પોલીસ સ્ટેશનના સ્ટાફે બાતમીના આધારે શુક્રવારે મોટી આખોલમાં બજરંગ કોલ્ડ સ્ટોરેજ નજીકથી...