जम्मू कश्मीर में चुनावी बिगुल बज चुका है। विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी (BJP) ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। बीजेपी की पहली सूची में 15 प्रत्याशियों के नाम थे, वहीं दूसरी सूची में सिर्फ एक प्रत्याशी को रखा गया है। पहली सूची जारी होने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में जमकर नाराजगी देखने को मिल रही हैं। भाजपा कार्यालय के बाहर कार्यकर्ता प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना ने खुद को कमरे में बंद कर लिया हैं और उनके कमरे के बाहर कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार हंगामा किया जा रहा है। रैना पार्टी ऑफिस में किसी से नहीं मिल रहे हैं। पहली लिस्ट जारी होने के बाद टिकट नहीं मिलने पर कार्यकर्ताओं द्वारा हंगामा किया जा रहा है। इसी हंगामे के बीच बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। इस लिस्ट में एक प्रत्याशी को रखा गया है। चौधरी रोशन हुसैन को कोकरनाग सीट से टिकट दिया गया है। बता दें कि कोकरनाग सीट अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व सीट है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना ने कहा कि नाराज कार्यकर्ताओं से बात की जाएगी, कोई भी साथी नाराज नहीं हो। टिकट बंटवारे में राष्ट्र भावना से काम किया गया। हम लोगों के लिए राष्ट्र पहले है, उसके बाद पार्टी है। रैना ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से नाराज नहीं होने की अपील भी की है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
આંકલાવ કડાણા ડેમમાં 4 લાખ ક્યુસેક પાણી આવતા મહીસાગર નદી બે કાંઠે
આંકલાવ કડાણા ડેમમાં 4 લાખ ક્યુસેક પાણી આવતા મહીસાગર નદી બે કાંઠે
Sanjay Raut | संजय राऊत संसदेत सहाच मिनिट बोलले, हवाच काढली, वादळी भाषण | Loksabha Speech
Sanjay Raut | संजय राऊत संसदेत सहाच मिनिट बोलले, हवाच काढली, वादळी भाषण | Loksabha Speech
Samsung के इस डिवाइस को मिल रहा है Android 14 अपडेट, मिलते हैं कई खास फीचर्स, यहां जानें पूरी डिटेल
सैमसंग अपने कस्टमर्स के लिए खुशखबरी लाया है जिसके तहत कंपनी ने अपने Samsung Galaxy Tab A7 के लिए...
गहलोत बोले-कई राज्यों में गवर्नर हस्तक्षेप और राजनीति करते हैं:दिल्ली में बीजेपी नेता राहुल गांधी की हत्या की बातें कर रहे
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा के दौरान दिए गए बयानों पर सियासी विवाद के...