'राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं। राष्ट्र तभी सशक्त होगा, जब हम एक होंगे। बांग्लादेश में देख रहे हैं न, वो गलतियां यहां नहीं होनी चाहिए...बंटेंगे तो कटेंगे। एक रहेंगे-नेक रहेंगे। सुरक्षित रहेंगे और समृद्धि की पराकाष्ठा तक पहुंचेंगे।'यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आगरा में यह बात कही। वे यहां पुरानी मंडी चौराहे पर राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा- 'मुझे लगता है कि 10 साल से यह प्रतिमा मेरा इंतजार कर रही थी। मेरे ऊपर उनकी कृपा हो गई। मुझे यहां आने का अवसर भी तब मिला, जब कृष्ण का जन्म हो रहा है। 'योगी ने राधे-राधे कहकर जनसभा में मौजूद लोगों को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। योगी ने कहा- बहुत सारे लोगों ने मुगलों और अंग्रेजों के सामने समर्पण कर दिया था, लेकिन आज हम राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जी का नाम ले रहे हैं। एक बार राजस्थान जाइए, देखिए उनकी पूजा होती है। जोधपुर में श्रद्धा का भाव देखने को मिलता है। मैं इसी श्रद्धा के भाव को मजबूत करने के लिए आया हूं। CM ने कहा- रामप्रसाद बिस्मिल को जब फांसी दी जा रही थी। तब उनसे पूछा गया कि अंतिम अभिलाषा हो तो बताइए। तब बिस्मिल जी ने कहा- इस भारत वर्ष में सौ बार मेरा जन्म हो और मौत का कारण सदा ही देश उपकार कर्म हो। बार-बार इस हिंदुस्तान की धरती पर जन्म लूं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
भरघाव वेगाने जाणाऱ्या बसने पादचाऱ्यास चिरडले....
चितेगाव येथील घटना....
भरघाव वेगाने जाणाऱ्या बसने पादचाऱ्यास चिरडले...
चितेगाव येथील एकाचा जागीच मृत्यू..
...
कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं तेज, कांग्रेस सांसद नसीर हुसैन बोले- विचार विमर्श अभी भी है जारी
बेंगलुरु, कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के चयन पर कांग्रेस के चल रहे विचार-विमर्श के बीच, कांग्रेस...
नेत्रदान पखवाड़े के तहत प्रचार प्रसार गतिविधिया हुई शुरू
बून्दी
फ़रीद खान
आपके नेत्रदान से दो लोगों के जीवन में आ सकती है रोशनी : डॉ.सामर
नेत्रदान...
Delhi to Shimla: सिर्फ 6 घंटे में शिमला, वीकेंड जश्न के लिए अभी बस इतना और करना है इंतजार
Delhi to Shimla: दिल्लीवालों के लिए शिमला वीकेंड के लिए शानदार डेस्टीनेशन है। अब इसका चार्म और...
मराठी पत्रकार परिषद संलग्न बीड जिल्हा मराठी पत्रकार संघाच्या वतीने आज दर्पण दिनाचे आयोजन
बीड/ प्रतिनिधी. मराठी पत्रकार परिषदेच्या बीड जिल्हा शाखेच्या वतीने बीड शहरातील सीएससी अकॅडमी,...