लायंस क्लब कोटा सेंट्रल द्वारा ऐतिहासिक महत्व के स्थानों का भ्रमण कार्यक्रम के तहत जन्माष्टमी की पूर्व संध्या में पाटन स्थित भगवान केशोराय जी के प्राचीन मंदिर, राजराजेश्वर मंदिर, पांडवो की गुफाएं आदि स्थानों का भ्रमण किया। अध्यक्ष मधु ललित बाहेती एवं सेक्रेटरी राधा खुवाल ने बताया कि क्लब के 35 सदस्यों ने लायन राजकुमार रेखा कहलिया के सौजन्य से चंबल नदी के किनारे पाटन के प्राचीन केशोराय जी का मंदिर, मंदिर प्रांगण में पांडवो की गुफाएं और उनके पूजा स्थल, प्रसिद्ध राज राजेश्वर मंदिर में शिव अभिषेक, श्रीहरि गोशाला, चंबल नदी में रिमझिम फुहारों के बीच नौका विहार का आनंद लिया। एक दिवसीय यात्रा में सभी सदस्यों ने हमारी समृद्ध विरासतों की पूर्ण जानकारी प्राप्त की। पीडीजी विशाल माहेश्वरी, जोन चेयरमैन के के राठी, रीजन चेयरमैन दिनेश खुवाल ने बताया की इस तरह की ज्ञानवर्धक यात्राओं से सदस्यों में मेलमिलाप और प्रेम भाव बढ़ता है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Fix Belly Fat in 14 DAYS ! ( Home Exercises )
Fix Belly Fat in 14 DAYS ! ( Home Exercises )
Oral Health को नुकसान पहुंचा सकती है Vaping, ये समस्याएं आपको कर सकती हैं परेशान
इन दिनों लोगों के बीच वेपिंग यानी ई-सिगरेट का चलन काफी बढ़ गया है। कई लोग इसे स्मोकिंग का एक...
08 सितंबर तक वरेठा-गांधीनगर कैपिटल मेमू स्पेशल निरस्त रहेगी
अहमदाबाद मंडल के महेसाणा-विसनगर सेक्शन के डीएफसीसी लाइन को जगुदन-महेसाणा-वरेठा सेक्शन पर जगुदन...