जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला आगामी विधानसभा चुनाव में गांदरबल सीट से चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले उमर अब्दुल्ला ने विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलों को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि जब तक जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश रहेगा, वह तब तक चुनाव नहीं लड़ेंगे। जानकारी के अनुसार, उमर अब्दुल्ला हाल ही में गांदरबल जिले के नुनेर गांव पहुंचे थे। उनकी मौजूदगी में सईद मुस्तफा नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी में शामिल हुए थे। सईद मुस्तफा ने श्रीनगर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें सैयद रुहुल्लाह मेहदी ने हरा दिया था।नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद सैयद रुहुल्लाह मेहदी, पार्टी नेता नासिर असलम वानी और अनंतनाग-राजौरी से सांसद मियां अल्ताफ अहमद की मौजूदगी में रविवार को हुई बैठक के बाद उमर अब्दुल्ला के नाम का ऐलान किया गया। उमर अब्दुल्ला 2009 से 2015 तक जम्मू-कश्मीर राज्य के मुख्यमंत्री रहे थे और वे नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष भी रहे हैं। इसके अलावा वे तीन बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं और 2008 से 2014 तक गांदरबल सीट और 2014 से 2019 तक बीरवाह विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। साल 2002 के विधानसभा चुनाव में उन्हें पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के काजी मोहम्मद अफजल से हार का सामना करना पड़ा था।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
तालेड़ा क्षेत्र के ठिकरिया गांव निवासी युवती ने पिया कीटनाशक तबियत बिगड़ने पर एमबीएस अस्पताल में भर्ती
तालेड़ा क्षेत्र के ठिकरिया गांव निवासी युवती ने पिया कीटनाशक तबियत बिगड़ने पर एमबीएस अस्पताल में...
विनापरवाना बेकायदेशीररीत्या तलवार बाळगल्याप्रकरणी स्थानिक गुन्हे शाखेच्या पथकाने हिंगोली शहरातील खडकपुरा येथील एकावर कारवाई करुन तलवार जप्त करण्यात आली आहे.
हिंगोली शहरातील खडकपुरा येथील कुलदीप शामराव डुडुळकर हा दहशद निर्माण करण्याच्या उद्देशाने...
Kisan Andolan 2024 : प्रदर्शनकारी किसानों पर दागे गए आंसू गैस के गोले | Sambhu Border | Punnjab
Kisan Andolan 2024 : प्रदर्शनकारी किसानों पर दागे गए आंसू गैस के गोले | Sambhu Border | Punnjab
રાધનપુર હાઈવે ઉપર આવેલા સરકારી અનાજ પુરવઠા ગોડાઉનમાં મોટા પાયે થતી ગોલમાલ જોવા મળી #enews
રાધનપુર હાઈવે ઉપર આવેલા સરકારી અનાજ પુરવઠા ગોડાઉનમાં મોટા પાયે થતી ગોલમાલ જોવા મળી #enews
જેતપુરમાં યુવા સેના દ્વારા પરિસરની જગ્યા લઈ ઉપવાસ આંદોલન શરૂ કરાયું
જેતપુરમાં યુવા સેના દ્વારા પરિસરની જગ્યા લઈ ઉપવાસ આંદોલન શરૂ કરાયું