जनपद जौनपुर थाना मुंगराबादशाहपुर।थाना क्षेत्र के सरायबीका गांव निवासी सचिन कुमार सोनी ने न्यायालय में, प्रार्थना-पत्र दिया था कि मेरे गांव के सुशील चौरसिया व राजेश चौरसिया व सचिन चौरसिया बहुत ही गोलबंद व आपराधिक तथा भूमाफिया किस्म के व्यक्ति हैं ।11/09/23 को रात साढ़े आठ बजे के करीब मैं, अपने चचेरे भाई विजय के साथ मछलीशहर में स्थित अपनी सोने -चांदी की दुकान बंद करके घर वापस आ रहा था। और जैसे ही कुंवरपुर से मधुपुर मार्ग पर घूमा और लगभग एक किलोमीटर आगे जाने पर नहर की पुलिया के आगे पहुंचा तब सुशील , राजेश , सचिन व दो अज्ञात लोगों ने मेरा रास्ता रोक लिया। और मेरे कनपटी पर कट्टा सटाकर मेरी सोने की चैन एवं बैग में रखा हुआ 55 ग्राम सोने का जेवरात जबरन छीन लिये । विजय के विरोध करने पर उनके गले की भी चैन छीन लिये और उन्हे बुरी तरह मारेपीटे । शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गये तो कट्टे से फायर करते हुए व जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये ।थाने व एसपी को प्रार्थना-पत्र दिया लेकिन मेरी कोई सुनवाई नहीं हुई । पुलिस न्यायालय के आदेश पर सुशील चौरसिया , राजेश चौरसिया , सचिन चौरसिया व दो अज्ञात के विरुद्ध बलबा , छिनैती , मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया । इस प्रकरण में थानाध्यक्षा प्रियंका सिंह ने बताया की न्यायालय के आदेश पर तीन नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर लिया गया है और जांच-पड़ताल की जा रही है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
निजी स्कूलों संचालकों की मनमानी के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, पुलिस जवानों से हुई धक्का-मुक्की
शहर के निजी स्कूलों की मनमानी के चलते अभिभावकों के साथ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर रहे भाजपा...
MCN NEWS: तैलिक महासभेचे अध्यक्ष जयदत्त क्षीरसागर यांचा सत्कार
MCN NEWS: तैलिक महासभेचे अध्यक्ष जयदत्त क्षीरसागर यांचा सत्कार
बेटे ने की पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी, AAP विधायक Amanatullah Khan ने धमकाया, दोनों के खिलाफ FIR दर्ज
बेटे ने की पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी, AAP विधायक Amanatullah Khan ने धमकाया, दोनों के खिलाफ FIR दर्ज
पूप्रमास के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर बिजय अग्रवाल और गौतम गोयनका नियुक्त होने पर प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य विकास अग्रवाल और चापरमुख शाखा ने दी बधाई।
पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन (पूप्रमास)के प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश काबरा द्वारा गोरेश्वर...