केंद्रीय मंत्री और बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट से सांसद चिराग पासवान को एक बार फिर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। रांची में आयोजित पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला लिया गया। इससे साफ जाहिर है कि पार्टी के लोगों का जिस तरह का भरोसा पार्टी प्रमुख स्वर्गीय राम विलास पासवान पर था वैसा ही भरोसा चिराग पासवान को लेकर भी पार्टी के नेताओं के बीच हो गया है। लोक जनशक्ति पार्टी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री सह हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद आदरणीय चिराग पासवान को राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में पुनः लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। पार्टी को आपके कुशल नेतृत्व पर पूर्ण भरोसा है साथ ही पार्टी आपके मार्गदर्शन में एक नई ऊंचाई हासिल करेगी।” चिराग पासवान को एक बार फिर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के कई राजनीतिक मायने निकलकर सामने आ रहे हैं। यह फैसला कहीं न कहीं पार्टी में एकता और स्थिरता की ओर इशारा कर रहा है। चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस फैसले से बिहार ही नहीं देशभर में पार्टी का विस्तार संभव है। इसके अलावा चिराग पासवान की राजनीतिक स्थिति मजबूत होगी और पार्टी में मतभेदों को खत्म करने में मदद मिलेगी। यह फैसला न सिर्फ चिराग पासवान की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बढ़ाएगी। बल्कि, इस फैसले से पार्टी एक नए अध्याय की शुरुआत कर सकता है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Narendra Modi in the UAE. India and the UAE will continue to work closely for the good of the world!
Narendra Modi in the UAE. India and the UAE will continue to work closely for the good of the world!
સુરત શહેરના ઓલપાડ ખાતે સોંસક કોટન મંડળીના પ્રમુખ પદે જયેશ પટેલની બિનહરીફ વરણી કરવામાં આવી હતી.
સુરત શહેરના ઓલપાડ ખાતે સોંસક કોટન મંડળીના પ્રમુખ પદે જયેશ પટેલની બિનહરીફ વરણી કરવામાં આવી હતી....
Chandrayaan 3 Update: Vikram lander and Pragyan Rover को जागने के लिए कितनी Sun Light की जरूरत
Chandrayaan 3 Update: Vikram lander and Pragyan Rover को जागने के लिए कितनी Sun Light की जरूरत
हिजबुल्लाह का इजराइल पर सबसे बड़ा हमला, 250 मिसाइलें दागीं:तेल अवीव के खुफिया ठिकानों पर निशाना, एक हफ्ते से जारी इजराइली हमले का जवाब
इजराइल और लेबनान के हिजबुल्लाह के बीच संघर्ष विराम की खबरों के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है।...
ಕೆ.ಆರ್. ಪುರಂ - ಬೈಯ್ಯಪ್ಪನಹಳ್ಳಿ ನಡುವೆ ಪ್ರಾಯೋಗಿಕ ಮೆಟ್ರೊ ರೈಲು ಸಂಚಾರ ಆರಂಭ
ಬೆಂಗಳೂರಿನ ಕೆ.ಆರ್. ಪುರಂ - ಬೈಯ್ಯಪ್ಪನಹಳ್ಳಿ ನಡುವೆ ಪ್ರಾಯೋಗಿಕ ಮೆಟ್ರೊ ರೈಲು ಸಂಚಾರ ಆರಂಭವಾಗಿದೆ.