मन की बात का 113 वा संस्करण सुना गया

मेड़ता सिटी :- मेड़ता भाजपा शहर मण्डल द्वारा चौमुखा महादेव शक्ति केंद्र पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 113 वा संस्करण सुना गया , इस के पश्चात शहर मण्डल द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमे भाजपा की ओर से चलाए जाने वाले सदस्यता अभियान की रूपरेखा पर चर्चा की गई, इस मौके पर शहर मंडल अध्यक्ष मुक्तिलाल नागौरा ने बताया की सदस्यता अभियान के लिए अलग अलग टोली बनाकर घर घर जाकर नए सदस्य जोड़े जाएंगे,

मंडल महामंत्री व सदस्यता अभियान सयोजक तुलसीराम प्रजापत ने बताया की भारतीय जनता पार्टी के आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और आगे भी भाजपा में नए सदस्य जोड़कर और मजबूती प्रदान की जायेगी, इसी मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता व मन की बात संयोजक सी पी बिड़ला ने बताया की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी लोकप्रियता और कार्यकर्ताओं के मेहनत की बदौलत आज केंद्र और राज्य में मजबूत सरकार है , जिला मीडिया प्रभारी त्रिभुवन जोशी व सदस्यता अभियान सहसयोजक विजयराज सांखला श्वेता सोनी ने भी अपने विचार रखें। जिसमें अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष इस्लाम पठान, मदनलाल बालोठिया पारसमल दहिया,ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गणपत सिंह पडियार मण्डल महामंत्री नरेंद्र भाटी मण्डल उपाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा, धनपत सिंघवी , कन्हैया लाल सोनी,पुष्पा दहिया,सुनील पुरोहित, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अभिषेक वैष्णव,पारसमल दहिया,ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष श्याम सुंदर वैष्णव, पार्षद रामचंद्र नायक कानाराम अटवाल, लीला देवी बोराणा मण्डल मंत्री सुनीता सिखवाल, पूजा सोनी, राजकुमार दहिया ऋषि भाटी,पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष दीपक सारड़ीवाल गंगाराम भाटी अल्पसंख्यक मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सनवर खान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे