कांग्रेस के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने वाली समाजवादी पार्टी (सपा) ने हरियाणा के विधानसभा चुनाव तीन से पांच सीटों पर अपनी दावेदारी जताई है। यह सीटें दक्षिण हरियाणा में हैं और यादव व मुस्लिम बाहुल्य हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इन सीटों पर दावेदारी जताते हुए कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से बातचीत की है। अखिलेश यादव ने हरियाणा की इन सीटों पर दावेदारी इस संदर्भ में की है, क्योंकि उत्तर प्रदेश में करीब एक दर्जन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस ने कुछ सीटें मांगी हैं। कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने अभी अखिलेश की मांग पर कोई निर्णय नहीं लिया है, लेकिन हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी दोनों केंद्रीय स्तर पर कांग्रेस के साथ आइएनडीआईए का हिस्सा है।हरियाणा में राज्य स्तर पर ऐसा कोई गठबंधन नहीं है। ऐसे में कांग्रेस राज्य में न तो आम आदमी पार्टी से कोई गठबंधन करेगी और न ही समाजवादी पार्टी को कोई सीट देने की चर्चा है। हुड्डा ने स्पष्ट कहा कि हरियाणा में कांग्रेस स्वयं के बूते विधानसभा चुनाव लड़ने में सक्षम है। हुड्डा ने आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन के सभी दावों को खारिज करते हुए कहा कि हमारा समाजवादी पार्टी के साथ भी गठबंधन है, लेकिन यह केंद्रीय स्तर का गठबंधन है, राज्य आधारित नहीं है। राष्ट्रीय स्तर पर हमारा बाकी कई दलों के साथ गठबंधन है, लेकिन राज्य स्तर पर ऐसी कोई चर्चा आज तक नहीं हुई है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
બનાસકાંઠા SVEEP ટીમ દ્વારા અંબાજી ખાતે કારતક સુદ પૂનમે દર્શનાર્થે આવેલ યાત્રિકોને મતદાનની અપીલ સાથે મતદાનના સંકલ્પ લેવડાવાયા
બનાસકાંઠા SVEEP ટીમ દ્વારા અંબાજી ખાતે કારતક સુદ પૂનમે દર્શનાર્થે આવેલ યાત્રિકોને મતદાનની અપીલ...
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को जिले की समस्याओं एवं संगठनात्मक गतिविधियों से करवाया अवगत
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को जिले की समस्याओं एवं संगठनात्मक गतिविधियों से करवाया अवगत
बून्दी। शुक्रवार...
हड्डी का ढांचा सुन-सुनकर पक गए हैं कान? तो Weight Gain के लिए खाएं ये फूड्स
वजन बढ़ाने के लिए बेस्ट फूड में आमतौर पर प्लांट और एनिमल प्रोटीन फैट और तेल कार्बोहाइड्रेट और...
Samsung के इन प्रीमियम फोन में मिलेगी फास्ट चार्जिंग तकनीक, यहां जानें जरूरी डिटेल
Samsung अपने प्रीमियम स्मार्टफोन को मार्केट में उपलब्ध कराता रहता है। कंपनी ने कुछ समय पहले ही...
#GirSomanth | 91-તલાલાની વિધાનસભાના સ્થાનિકોનો મિજાજ | #politicnews #2022 #election #Gujarat2022
#GirSomanth | 91-તલાલાની વિધાનસભાના સ્થાનિકોનો મિજાજ | #politicnews #2022 #election #Gujarat2022