कांग्रेस के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने वाली समाजवादी पार्टी (सपा) ने हरियाणा के विधानसभा चुनाव तीन से पांच सीटों पर अपनी दावेदारी जताई है। यह सीटें दक्षिण हरियाणा में हैं और यादव व मुस्लिम बाहुल्य हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इन सीटों पर दावेदारी जताते हुए कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से बातचीत की है। अखिलेश यादव ने हरियाणा की इन सीटों पर दावेदारी इस संदर्भ में की है, क्योंकि उत्तर प्रदेश में करीब एक दर्जन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस ने कुछ सीटें मांगी हैं। कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने अभी अखिलेश की मांग पर कोई निर्णय नहीं लिया है, लेकिन हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी दोनों केंद्रीय स्तर पर कांग्रेस के साथ आइएनडीआईए का हिस्सा है।हरियाणा में राज्य स्तर पर ऐसा कोई गठबंधन नहीं है। ऐसे में कांग्रेस राज्य में न तो आम आदमी पार्टी से कोई गठबंधन करेगी और न ही समाजवादी पार्टी को कोई सीट देने की चर्चा है। हुड्डा ने स्पष्ट कहा कि हरियाणा में कांग्रेस स्वयं के बूते विधानसभा चुनाव लड़ने में सक्षम है। हुड्डा ने आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन के सभी दावों को खारिज करते हुए कहा कि हमारा समाजवादी पार्टी के साथ भी गठबंधन है, लेकिन यह केंद्रीय स्तर का गठबंधन है, राज्य आधारित नहीं है। राष्ट्रीय स्तर पर हमारा बाकी कई दलों के साथ गठबंधन है, लेकिन राज्य स्तर पर ऐसी कोई चर्चा आज तक नहीं हुई है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
સમગ્ર ગુજરાતમાં ઢોરનો ત્રાસ વધ્યો
#buletinindia #gujarat #bhavnagar
सर्वोदय केम्पस माटूंदा में राजीव दत्ता का अभिनन्दन शुक्रवार को
सर्वोदय केम्पस माटूंदा में राजीव दत्ता का अभिनन्दन शुक्रवार कोबून्दी। लोकसभा अध्यक्ष के ओएसडी...
લીંબડી તાલુકાના પાણશીણા ખાતે એક કરોડનાં ખર્ચે બનનારા હાઇસ્કૂલના નવા ભવનનું ખાતમુહૂર્ત કરાયુ
લીંબડી તાલુકાના પાણશીણા ખાતે એક કરોડનાં ખર્ચે બનનારા હાઇસ્કૂલના નવા ભવનનું ખાતમુહૂર્ત કરવામાં...
સમગ્ર ગુજરાતના બનાસકાંઠા જિલ્લાના એક માત્ર કોંગ્રેસના સાંસદ ગેનીબેન ઠાકોરે ગૃહ મંત્રી અમિત શાહની દિલ્હી ખાતે મુલાકાત લઈ પડતર કામોનો ઝડપી નિકાલ લાવવા વિનંતી કરી
સમગ્ર ગુજરાતના બનાસકાંઠા જિલ્લાના એક માત્ર કોંગ્રેસના સાંસદ ગેનીબેન ઠાકોરે ગૃહ મંત્રી અમિત શાહની...
'CJI Chandrachud और SC का फैसला पलट रहे हैं Modi' संसद में Raghav Chadha खूब बरसे, भाषण Viral
'CJI Chandrachud और SC का फैसला पलट रहे हैं Modi' संसद में Raghav Chadha खूब बरसे, भाषण Viral