राजस्थान में जिस तरह 1 अगस्त से 15 अगस्त तक भारी बारिश का दौर चला था, उसी तरह एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है. रविवार 25 अगस्त से पूरे प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके तहत बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, झालावाड़ में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहीं मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक जयपुर, दौसा, अजमेर, पाली, जोधपुर, टोंक, बूंदी, सवाईमाधोपुर, कोटा, राजसमंद, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जिसके अंतर्गत मेघगर्जन के साथ रुक-रुक कर हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी रहने व एक दो दौर भारी वर्षा के होने की संभावना है. इसी के साथ साथ जयपुर शहर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, चूरू, सीकर, झुंझुनू, नागौर, बीकानेर, बारां, झालावाड़, जैसलमेर, बाडमेर, सिरोही, जालौर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके अंतर्गत हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार उत्तरी बांग्लादेश व आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. ऐसे में मानसून की ट्रफ लाइन श्रीगंगानगर, रोहतक से होकर गुजर रही है. इस सिस्टम के असर से अगले एक सप्ताह तक पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय रहने की प्रबल संभावना है. इस दौरान भरतपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से कभी तेज बारिश होने की संभावना है. अगले 5-6 दिन तक कोटा, उदयपुर व जयपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Maruti Dzire 2024 के ZXI को घर है लाना, 2 लाख Down Payment के बाद देनी होगी इतनी EMI
Car Finance Plan Maruti Suzuki की ओर से Compact Sedan Car सेगमेंट में Maruti Dzire 2024 को...
ઉપલેટા: ભૂગર્ભ ગટરના કાર્યમાં તંત્રની લાપરવાહી!, વારંવાર ભૂવાઓ પડતાં સ્થાનિકો પરેશાન
ઉપલેટા: ભૂગર્ભ ગટરના કાર્યમાં તંત્રની લાપરવાહી!, વારંવાર ભૂવાઓ પડતાં સ્થાનિકો પરેશાન
સુરતમા કોર્ટમા બે ગેંગના ઈસમો ઘાતક હથિયાર લઈને મારામારી કરવા ઘૂસ્યા. પોલીસને એકને પકડાયો અન્ય ભાગ્યા
સુરતમા કોર્ટમા બે ગેંગના ઈસમો ઘાતક હથિયાર લઈને મારામારી કરવા ઘૂસ્યા. પોલીસને એકને પકડાયો અન્ય...
દિયોદર માં યોગ શિબિર યોજાઈ.
દિયોદર માં યોગ તાલીમ શિબિર યોજાઈ.જી.સી.ઈ.આર.ટી ગાંધીનગર પ્રેરિત જિલ્લા શિક્ષણ અને તાલીમ ભવન...