कोटा. कोटा झालावाड़ एनएच 52 पर दरा मुकुंदरा क्षेत्र में शनिवार को दोपहर में लगा जाम जो शाम देर तक लगा रहा और सुचारू हुआ। इस दौरान सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। दरा की नाल में गहरे गड्ढों में ट्रक खराब होने से जाम के हालात बन गए। जिससें दिनभर रेंग-रेंग कर यातायात चलता रहा। पुलिस जाम खुलवाने के लिए लगी रही। कोटा झालावाड़ एनएच 52 पर जाम की आए दिन समस्या से शनिवार सुबह 11 बजे से ही हाईवे पर लगातार जाम के हालात बनते रहे। दरा नाल व रेल्वे पुलिया पर मौजूद हाईवे यातायात पुलिसकर्मी निरंतर वाहनों की आवाजाही सुचारू कराते रहे। जाम को सुचारू करवाने के लिए एक तरफ से वाहनों को निकालने के प्रयास में बीच में छोटी गाडियां घुसा देने से फिर से जाम के हालात बनते रहे।8 किलोमीटर वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र में सीसी सड़क है, जो गड्ढों में तब्दील हो गई। दरा नाल के अन्दर तो बड़े और गहरे गड्ढे होने के कारण 4 पहिया छोटे वाहनों के टायर गड्ढों में फंस रहे है। जाम के बीच में 2 एम्बुलेंस भी फांसी थी, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने निकाला। एक दूध वाहन चालक ने पिकअप गाड़ी को दूसरी साइट पर लाकर खड़ा कर दिया जो कोटा से चेचट जा रहा था। जब यातायात पुलिसकर्मियों ने उससे समझाया तो वह पुलिस कर्मियों से उलझ गया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
MP Poonam Maadam fumes over Jamnagar collector in presence of Gujarat CM Bhupendra Patel |TV9News
MP Poonam Maadam fumes over Jamnagar collector in presence of Gujarat CM Bhupendra Patel |TV9News
ધાનેરા ખાતે ફેર પ્રાઇસ ઓફ એસોસિએશન દ્વારા પડતર પ્રશ્નોની માગણી ને લઇ મામલતદાર શ્રી ને આવેદનપત્ર અપાયુ
ધાનેરા ફેર પ્રાઇસ પડતર પ્રશ્નોની લાંબા સમયની આપેલ લેખિત તેમજ મૌખિક રજૂઆતો કરેલ હોવા છતાં...
Indian Economy : जगात Britain ला मागे टाकून भारतीय अर्थव्यवस्था ५ व्या क्रमांकावर, याचा अर्थ काय ?
Indian Economy : जगात Britain ला मागे टाकून भारतीय अर्थव्यवस्था ५ व्या क्रमांकावर, याचा अर्थ काय ?
‘संतुलन बनाकर रखें…’, उपकरण सीज करने पर CBI से CJI Chandrachud ने क्या कहा दिया?
‘संतुलन बनाकर रखें…’, उपकरण सीज करने पर CBI से CJI Chandrachud ने क्या कहा दिया?