रेलवे वर्कशॉप में काम करते समय कर्मचारी करंट की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद स्टाफ उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर आए। जहां उसकी मौत हो गई। घटना दोपहर 3 बजे के आसपास की है। मृतक कर्मचारी तुलसीराम मेघवाल (51) रेलवे क्वार्टर में रहता था। पिछले 20 साल से वर्कशॉप में काम करता था। फिलहाल ये घटना कैसे हुई, इस बारे में स्थिति साफ नहीं हुई। घटना के साफ कारण सामने नहीं आए। रेलवे कॉलोनी थाना ASI जगदीश मीणा ने बताया कि तुलसीराम अपने छोटे भाई आशीष के साथ दोपहर 12 बजे करीब वर्कशॉप ड्यूटी पर गया था। दोनों अलग अलग जगह काम कर रहे थे। दोपहर 3 बजे करीब वेल्डिंग का काम करते समय तुलसीराम करंट की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद लोग उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर आए। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। ड्यूटी डॉक्टर ने चैक कर तुलसीराम को मृत घोषित किया। शव को एमबीएस हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया है। परिजनों ने अभी शिकायत नहीं दी है। रविवार को शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
रेलवे वर्कशॉप में कर्मचारी की मौत:वेल्डिंग करते समय करंट की चपेट में आया, हॉस्पिटल लाते समय दम तोड़ा
![](https://storage.googleapis.com/nerity.com/uploads/updates/photos/2024/08/nerity_2bc7f527b7c9c99d824b14267fb7320b.jpg)