टीम जीवन दाता द्वारा लगातार, सतत प्रक्रिया के तहत लोगों की मदद का सिलसिला जारी है। ऐसे में निजी अस्पताल में भर्ती मरीज रूक्मणी शर्मा के लिए राधे नागर ने चौथी बार एसडीपी डोनेट की है। टीम जीवन दाता के संरक्षक व संयोजक भुवनेश गुप्ता ने बताया कि टीम जीवनदाता के सदस्य विष्णु शर्मा के मित्र अनिल शर्मा की माता जी की तबीयत खराब होने पर चिकित्सकों ने एसडीपी चढ़ाए जाने के लिए कहा, ऐसे में जब कॉल आया तो कुछ लोग भुवनेश गुप्ता के संपर्क में थे, जैसे ही उन्हें ओ पॉजिटिव एसडीपी की जानकारी हुई तो वहां उपस्थित टेक्नीशियन रविंद्र मालव के मित्र राधे नागर ने एसडीपी की इच्छा जाहिर की। उन्होंने तत्काल मरीज की गंभीर स्थिति को समझते हुए चौथी बार एसडीपी डोनेट की है। जबकि वह इससे पूर्व सात बार ब्लड डोनेशन कर चुके हैं। एसडीपी डोनेशन पर राधे नागर ने कहा कि वह खानपुर से यहां अपना करियर बनाने आए हैं और यही सोच रखते हैं कि हम अच्छा करेंगे तो हमारे साथ भी अच्छा ही होगा। सेवा करने का मन और भाव हर व्यक्ति में होना चाहिए। इस अवसर पर सभी ने एक साथ एकत्रित होकर राधे का उत्साह वर्धन किया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Asian Games 2023: सेना के 20 जवानों ने जीते हैं एशियाड में पदक | Des Ki Baat
Asian Games 2023: सेना के 20 जवानों ने जीते हैं एशियाड में पदक | Des Ki Baat
कन्नड शहरामध्ये आज अनुलोम सखी मंच तर्फे महिलादिन उत्साहात साजरा
कन्नड दि 8 आज महिला दिनाचे औचित्य साधून अनुलोम सखी मंच तर्फे कन्नड शहरातील...
સાવરકુંડલા વિધાનસભા લડવા ભાજપમાં ઉમેદવારોનો જમાવડો, 3 પૂર્વ ધારાસભ્યો સહિત 16 ઉમેદવારો લડવા ઈચ્છુક..
સાવરકુંડલા વિધાનસભા લડવા ભાજપમાં ઉમેદવારોનો જમાવડો, 3 પૂર્વ ધારાસભ્યો સહિત 16 ઉમેદવારો લડવા ઈચ્છુક..
पश्चिम रेल्वे क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक में महाप्रबंधक (प्रभारी) द्वारा राजभाषा के अधिकाधिक प्रयोग पर बल
पब्लिश by sms news social_media_sandesh
प. रे. प्रेस विज्ञप्ति क्र. 2022/08 मुंबई, 26...