सुप्रीम कोर्ट की अपील पर रेजिडेंट डॉक्टर ने अपनी हड़ताल स्थगित कर दी है।। कोटा मेडिकल कॉलेज के करीब 600 रेजिडेंट डॉक्टर्स काम पर लौट आए है। रेजिडेंट डॉक्टर्स ने आज से एमबीएस हॉस्पिटल, जेके लोन हॉस्पिटल, न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल, एसएसबी व रामपुरा जिला हॉस्पिटल में वार्डो व डिपार्टमेंट में सेवाएं दी। ऐसे में रूके हुए ऑपरेशन की कवायद फिर से शुरू होगी। मरीजों व तीमारदारों को राहत मिल सकेगी। बता दें कोलकाता में महिला डॉक्टर से रेप व हत्या के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टर्स ने कार्य बहिष्कार कर रखा था।डॉक्टर्स की सुरक्षा व पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन कोटा के अध्यक्ष डॉक्टर जितेंद्र यादव ने बताया- सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता रेप मर्डर केस में दो बार दखल दिया। कोर्ट ने पुलिस व बंगाल सरकार को लताड़ा। आंदोलनकारी रेजिडेंट डॉक्टर्स से अपील की, अपना काम जारी रखें, जल्दी न्याय दिलाया जाएगा। जिसके बाद रेजिडेंट डॉक्टर्स ने बुधवार से इमरजेंसी में सेवाएं शुरू कर दी थी। कोर्ट की अपील व जनता की मुश्किल देखते हुए सभी रेजिडेंट डॉक्टर्स ने हड़ताल स्थगित कर काम पर लौटने का फैसला लिया है। कोटा में भी 600 रेजिडेंट डॉक्टर काम पर लौट आए है। भविष्य में जरूरत पड़ी तो दोबारा से हड़ताल पर जाएंगे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
IPL 2023: सिविल इंजीनियर से घातक गेंदबाज बनने तक Akash madhwal का सफर, एक ही मैच में पलट डाली पूरी कहानी
बुधवार 24 मई को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस...
LIVE: G20 Summit का जश्न शुरू, तमाम देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री भारत मंडपम पहुंचे
LIVE: G20 Summit का जश्न शुरू, तमाम देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री भारत मंडपम पहुंचे
DGCA Fines Air India 10 Lakh Rupees: DGCA ने Air India पर लगाया 10 लाख का जुर्माना | CNBC Awaaz
DGCA Fines Air India 10 Lakh Rupees: DGCA ने Air India पर लगाया 10 लाख का जुर्माना | CNBC Awaaz
बोल्डनेस में उर्फी जावेद को भी टक्कर देती हैं ये भोजपुरी अभिनेत्रियां
भोजपुरी इंडस्ट्री के साथ ही यहां के कलाकार भी लोगों के बीच काफी मशहूर हो चुके हैं। फैन फॉलोइंग से...
MP Election 2023: MP में बीजेपी ने उतारी बुजुर्ग नेताओं की फौज, 70 पार कर चुके 14 नेताओं को टिकट; सबसे ज्यादा की उम्र 80 साल
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में वोटिंग होने में अब महज कुछ ही दिन शेष हैं। राज्य...