आरक्षण उप वर्गीकरण समिति कोटा के सदस्य राकेश सफैला ने बताया कि गुरूवार को कोटा शहर के वरिष्ठ एवं युवा साथियों की संयुक्त बैठक हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि आगामी 28 अगस्त 2024 को विशाल रैली के माध्यम से माननीय सुप्रीम कोर्ट का आभार व्यक्त किया जाएगा जिसमें हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहेंगे। राकेश सफेला ने बताया कि 1 अगस्त 2024 को सुप्रीम कोर्ट का जजमेंट आने के बाद लोग गुमराह करने का प्रयास कर रहे है। कुछ लोग यह बोलकर दिग्भर्मित कर रहे है कि यह निर्णय एससी एसटी के आरक्षण को खत्म करने तथा क्रिमीलेयर लागू करने का है, जो कि निरर्थक बात है। जजमेंट में क्रिमिलियेर को लेकर कोई उल्लेख नहीं है साथ ही आरक्षण को लेकर भी कोई छेड़खानी नही है। सुप्रीम कोर्ट ने आर्टिकल 341 की पालना करते हुए डॉ. अंबेडकर जी के स्वप्न को पूरा करने का काम किया है। संविधान में आरक्षण को लेकर अंबेडकर जी के विचार है कि आरक्षण वंचितों के संरक्षण के लिए है और इस जजमेंट में भी यही उल्लेख किया है कि एससी/एसटी जातियों में वर्षों से जो जातियां जैसे वाल्मीकि,आदिवासी भील,घुमंतु,लुहार,धानक,नट,सफेरा,कालबेलिया,खटीक,सांसी आदि जो मुख्य धारा से पीछे छूट गए है, उन्हें आगे लाने का अवसर देने वाला जजमेंट है। बैठक में निर्णय हुआ कि जिस तरह पंजाब,हरियाणा सरकार ने कोटे में कोटे का वर्गीकरण करते हुए जो उपवर्गीकरण किया है ओर जो तेलंगाना तथा आंध्र प्रदेश भी करने जा रहा है, वैसे राजस्थान में भी लागू किया जाए। इसी विषय को लेकर 28 अगस्त को नागाजी का बाग नयापुरा से हजारों की संख्या में वाल्मीकि समाज शांतिपूर्ण तरीके से रैली निकालेगा जो लोकतांत्रिक तथा संवैधानिक पालना के तहत होगी। सुबह 11 बजे रैली शुरू होगी जो मयूर सिनेमा के सामने से विवेकानंद चौराहा तथा महर्षि नवल सर्किल होते हुए कलेक्ट्री आएगी। यहां बाबा भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के सामने सभा में परिवर्तित हो जाएगी। तदोउपरांत जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक में समाज के वरिष्ठ सुरेश पचेरवाल, जगदीश डांगी, श्रीनाथ क्लोसिया, सीताराम बारवासिया, सत्यनारायण सिंगोर, राजकुमार सरसिया, नीरज महाराजा, राजेन्द्र नकवाल, पंकज घेंघट, विनोद बुर्ट, गोविंद खजोतिया, सुनील पटोना, दिनेश सरसिया, सुरेन्द्र पंवार, विकाश नरवाल, महेश पंवार, चेतन्य पचेरवाल, राजेन्द्र बोध, महेश पंवार, भारत नकवाल, अभिनव सिंगोर, रवि बोयत, विरेन्द्र पचेरवाल, हर्ष माचल, रोशन नाथ, मनीष पंवार, विक्रम आदि उपस्थित रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
क्या Lunch करने के बाद आपको बहुत नींद, आलस आता है? डॉ. से जानिए ऐसा क्यों होता है? | Sehat ep 884
क्या Lunch करने के बाद आपको बहुत नींद, आलस आता है? डॉ. से जानिए ऐसा क्यों होता है? | Sehat ep 884
T20 World Cup | Rohit Sharma खेळणार नाही? सेमी फायनल आधी भारताला मोठा फटका
T20 World Cup | Rohit Sharma खेळणार नाही? सेमी फायनल आधी भारताला मोठा फटका
આમ આદમી પાર્ટીની સરકાર બન્યાના 20 દિવસમાં આરોગ્યકર્મીઓની તમામ વ્યાજબી માંગણીઓ પુરી કરવામાં આવશે: યુવરાજસિંહ જાડેજા*
આમ આદમી પાર્ટીની સરકાર બન્યાના 20 દિવસમાં આરોગ્યકર્મીઓની તમામ વ્યાજબી માંગણીઓ પુરી કરવામાં આવશે:...
અમદાવાદ શહેરમાં હવે ટુ-વ્હિલર પર પાછળ બેસનારા માટે પણ હેલ્મેટ ફરજિયાત, હાઇકોર્ટનો આદેશ
એક તરફ ગુજરાતમાં અકસ્માતના કિસ્સાઓમાં ચિંતાજનક રીતે વધારો થઈ રહ્યો છે. આવામા લોકોની નિષ્કાળજી...
દિયોદર સનાદર મીની અંબાજી માં માનવ મહેરામણ ઉમટયો
દિયોદર સનાદર મીની અંબાજી માં માનવ મહેરામણ ઉમટયો