कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राजस्थान सरकार और सीएम भजनलाल शर्मा के कामकाज पर सवाल उठाए हैं। डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल जी सुधर जाइए। कुछ काम कर लीजिए। अन्यथा आपके ही लोग आपको कुर्सी से हटा देंगे। वसुंधरा राजे भी चुपचाप नहीं होंगी। कुछ न कुछ तो कर रही होंगी। मुख्यमंत्री जी संभल जाओ। मुरली वाला यहां तक ले आया, लेकिन अब काम करना पड़ेगा। सब काम मुरली वाला नहीं करेगा। आपको काम करना पड़ेगा, वरना आपकी गद्दी पर कोई दूसरा बैठेगा।डोटासरा ने कहा- बीजेपी में जनता की समस्याओं को सुनने के लिए समय नहीं है। ये कुछ करने वाले नहीं हैं। ताश के महल की तरह बिखर जाएंगे। डोटासरा हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर जेपीसी जांच की मांग के मुद्दे पर जयपुर में कांग्रेस के धरने में बोल रहे थे। डोटासरा ने कहा- मुख्यमंत्री के पास कोई जाता है तो वो क्या कहते हैं? मुख्यमंत्री कहते हैं मेरे हाथ में कुछ नहीं है। मेरा काम तो यह मुरली वाला करता है। मुख्यमंत्री ने मुरली वाले की फोटो लगा रखी है। फोटो और मूर्तियां काम कर देती तो फिर आदमी क्यों करता। फिर सरकार क्यों बनाते? भगवान हम सबके हैं, लेकिन आप भगवान की मूर्ति की तरफ इशारा करके जिम्मेदारी से नहीं बच सकते हो। आपको काम करना पड़ेगा, जवाब देना पड़ेगा। पीसीसी चीफ ने कहा- मैं दावे के साथ कह सकता हूं। आने वाले समय में मोदी जी और उनकी सरकार 5 साल पूरे नहीं कर पाएगी। मुख्यमंत्री भजनलाल जी थोड़ा सुधर जाओ। काम कर लो, नहीं तो आपके अपने ही लोग आपकी कुर्सी पलटने में देर नहीं करेंगे। यह रोजाना भ्रमण करना, भ्रमित करने की जो शिक्षा आरएसएस से ली है। उस पर थोड़ा विराम दो। आज आप राजस्थान के मुख्यमंत्री हो। संगठन के पदाधिकारी नहीं हो। आप राजस्थान के 8 करोड़ लोगों की आस हो। आपको मुख्यमंत्री बनाया है। भले ही आप पर्ची से बने हो, लेकिन राजस्थान के मुख्यमंत्री हो। लोगों के लिए काम कीजिए। लोग परेशान हैं। कोई सुनवाई करने वाला नहीं है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
लाईटवालं मांजर बघितलंय का? पहा व्हिडिओ । Viral Video । Hpn Marathi News
लाईटवालं मांजर बघितलंय का? पहा व्हिडिओ । Viral Video । Hpn Marathi News
ડીસા શહેર ઉત્તર પોલીસ સ્ટેશનના મોટર સાઈકલ ચોરીના ગુનાના આરોપીઓને ચોરીમા ગયેલ મુદ્દામાલ તથા ગુનામા વપરાયેલ રીક્ષા સાથે ગણતરીના કલાકોમાં ઝડપી પાડી ચોરીના ગુનાનો ભેદ ઉકેલતી ડીસા શહેર ઉત્તર, પોલીસ.
શ્રી જે.આર.મોથલીયા, પોલીસ મહાનિરીક્ષક,સરહદી રેંજ કચ્છ-ભુજ તથા શ્રી અક્ષયરાજ,પોલીસ અધિક્ષક...
AAJTAK 2 | PM MODI के दान वाले VIRAL VIDEO की सच्चाई जानिये... | AT2 VIDEO
AAJTAK 2 | PM MODI के दान वाले VIRAL VIDEO की सच्चाई जानिये... | AT2 VIDEO