दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने भिवाड़ी के चौपानकी में आतंकी संगठनल अल-कायदा से जुड़े 6 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पकड़े गए संदिग्ध भिवाड़ी जिले में हथियार चलाने की ट्रेनिंग ले रहे थे। सूत्रों के अनुसार संदिग्धों को दिल्ली ले जाया गया है। फिलहाल इस मामले में भिवाड़ी पुलिस और दिल्ली पुलिस ने कोई भी जानकारी शेयर नहीं की है।दरअसल, दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान और झारखंड में एटीएस के साथ मिलकर कई शहरों में छापेमारी की है। ऑपरेशन में अल-कायदा से प्रेरित एक मॉड्यूल (अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट) का खुलासा हुआ। तीन राज्यों से अब तक कुल 14 संदिग्धों को पकड़ा गया है।शुरुआती जांच के मुताबिक इस मॉड्यूल का संचालन रांची का डॉ. इश्तियाक कर रहा था। वह देश के विभिन्न इलाकों में बड़ी आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में जुटा था। मॉड्यूल के सदस्यों को अलग-अलग स्थानों पर हथियार चलाने की ट्रेनिंग भी दी गई थी। दिल्ली पुलिस को भिवाड़ी में आतंकी गतिविधि की जानकारी मिली थी। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे चौपानकी के इंडस्ट्रियल एरिया में दबिश दी गई। जहां सभी 6 संदिग्ध एक साथ रहे थे। भिवाड़ी पुलिस को भी इस ऑपरेशन की पहले से जानकारी थी। दावा किया जा रहा है कि लोकल पुलिस पहले से आरोपियों पर नजर रख रही थी। आरोपियों की पहचान का खुलासा अभी नहीं हुआ है। हालांकि, इनके तार झारखंड में पकड़े गए आरोपियों से जुड़े हो सकते हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
અમીરગઢ આબુ હાઈવે પર ઢોલિયા પાટિયા નજીક PVC પાઈપ ભરેલ આઈસર ટ્રક પલ્ટી મારતા સર્જાયો અકસ્માત..
અમીરગઢ આબુ હાઈવે પર ઢોલિયા પાટિયા નજીક PVC પાઈપ ભરેલ આઈસર ટ્રક પલ્ટી મારતા અકસ્માત સર્જાયો હોવાની...
Rakesh Tikait : अयोध्या पहुंच कर राकेश टिकैत ने सरकार को दमभर घेर लिया..
Rakesh Tikait : अयोध्या पहुंच कर राकेश टिकैत ने सरकार को दमभर घेर लिया..
लोकसभा में वित्त विधेयक पास होने तक अयोग्यता पर नोटिफिकेशन रोका गया
भारतीय राजनीति में पर्दे के पीछे भी बहुत कुछ आकार लेता है. अक्सर जिसकी भनक राजनीतिक गलियारों तक...
PM Modi In Ambala Live: 'पाकिस्तान के हाथ में है भीख का कटोरा', अंबाला में पीएम मोदी ने पड़ोसी मुल्क पर बोला हमला
अंबाला। (PM Modi In Ambala Live) हरियाणा में पीएम मोदी आज अंबाला और सोनीपत में रैली के लिए...
Modi has given J&K a new sunrise, Abdullahs, Muftis must stop nefarious designs : Chugh
BJP national general secretary Tarun Chugh today said that the Viksit Bharat Sankalap yatra would...