उप स्वास्थ्य केंद्र ही बीमार हो रहा है। लोगों का इलाज करने से पहले उप स्वास्थ्य केंद्र को ही इलाज

केशवरायपाटन न्यूज। गामछ पंचायत के भवानीपुरा में उप स्वास्थ्य केंद्र बना हुआ है। उप स्वास्थ्य केंद्र ही बीमार हो रहा है। लोगों का इलाज करने से पहले उप स्वास्थ्य केंद्र को ही इलाज की जरूरत दिखाई दे रही है। वार्ड पंच लाड बाई,वार्ड पंच राममूर्ति बाई, पूर्व वार्ड पंच रामलाल मालव,पूर्व वार्ड पंच रामेश्वर मालव ग्रामीण रामस्वरूप प्रजापत,रामेश्वर बैरवा,चन्द्र प्रकाश मालव, देवकरण बैरवा ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र दुर्दशा का शिकार हो रहा है। जिससे भवानीपुरा के लोग अपना इलाज करवाने भी नहीं जा पा रहे हैं। उप स्वास्थ्य केंद्र की अंदर से भी बहुत हालत खराब हो रही है। पूरी तरह से फर्श भी उखड़ चुका है। बाहर भी जंगल जैसा माहौल होने के कारण झाड़ियां उगी हुई है। सांप सहित जहरीले जीव जंतु घूमते रहते हैं कहीं बार उपस्वास्थ्य केंद्र में भी सांप दिखाई दे चुके हैं। उखड़े हुए फर्श के अंदर भी सांप बैठ जाते है। जिससे भय का माहौल बना रहता है। बारिश के मौसम में पानी भर जाता है जिससे उप स्वास्थ्य केंद्र के चारों तरफ पानी पानी होने के कारण डूब जाता है।