अनुसूचित जाति-जनजाति के आरक्षण में क्रीमीलेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में बुधवार को भारत बंद के तहत एससी एसटी जनजाति के संगठनों ने जुलूस निकाला। संगठनों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी डाक बंगले में एकत्रित हुए और जुलूस के रूप में शहर में रैली निकाली। रैली मुख्य बाजार से होते हुए दामोदर सर्कल, गणगौरी बाजार, खारी कुंई, सराफा बाजार, बिलाला मार्केट, पुरानी सब्जी मंडी, बडा बाजार, पटेल रोड व बस स्टैंड होते हुए अहिंसा सर्किल पर स्थित गांधी पार्क में पहुंची। जहां सभा का आयोजन किया गया। जुलूस में शामिल महिलाएं हाथों में पहले जातिवाद हटाओं फिर आरक्षण पर सवाल उठाओ, एससी-एसटी को मत सताओ भारत को बांगला देश मत बनाओ व आरक्षण व्यवस्था कब तक, जाति व्यवस्था जब तक सहित कई अन्य नारे लिखी हुई तख्तियां लेकर चल रही थी। कार्यक्रम के बाद उपखंड अधिकारी सुरेशकुमार हरसोलिया को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। जुलूस के दौरान शहर का बाजार 2 घंटे बंद रहा। जुलूस में उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार, डीवाईएसपी मृत्युंजय मिश्रा, तहसीलदार नरेश गुर्जर, थाना अधिकारी हरिराम वर्मा, सदर थाना अधिकारी जयमल सिंह, मौजूद रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
CM च्रंदबाबू बोले- अडाणी रिश्वत मामले से आंध्र बदनाम हुआ:हम जल्द एक्शन लेंगे; सरकार को लोगों के प्रति जवाबदेह होना चाहिए
भाजपा की सहयोगी पार्टी तेलगु देशम पार्टी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू...
Top 10 Colleges in Shillong
Here is a list of top 10 Colleges of Shillong
વડનગર માં દુઃખ ની લાગણી..
હીરાબાના નિધનને લઈને વડનગર શોકાતુર,,pm મોદી ના માતા હીરાબા ના નિધન ને તમામ વેપારીઓ પોતાનો ધધાં...