बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को पुलिस ने लाठीचार्ज किया, क्योंकि लोग SC-ST आरक्षण को लेकर कुछ संगठनों द्वारा बुलाए गए ‘भारत बंद’ के समर्थन में प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतरे थे। इसी बीच पटना के डाक बंगला चौराहे पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दी। जिसके बाद भीड़ इधर-उधर भागने लगी। इसी बीच एक पुलिसकर्मी ने SDM पर ही लाठी भांज दी। हालांकि अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे समझाया कि उसने किसे लाठी मारी है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारी कानून-व्यवस्था अपने हाथ में लेने की कोशिश कर रहे थे, इसलिए उनके खिलाफ हल्का बल प्रयोग किया गया।पटना के पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया, “यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन नहीं था, बल्कि कानून-व्यवस्था उनके हाथ में थी…आम लोग यात्रा नहीं कर सकते थे और हमने उन्हें (आंदोलनकारियों को) समझाने की कोशिश की। लेकिन वे नहीं समझे। हमें उन्हें पीछे हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा…”मुजफ्फरपुर, जहानाबाद और मधेपुरा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भी प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हुई।पुलिस ने बताया कि मुजफ्फरपुर में प्रदर्शनकारियों ने भारत बंद के समर्थन में अवरोधक लगाये जिससे वाहनों की आवाजाही कुछ समय के लिए बाधित हुई जबकि जहानाबाद में प्रदर्शनकारियों की सुरक्षाकर्मियों के साथ झड़प हुई जब उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग-83 पर यातायात रोकने की कोशिश की।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Amazon पर सस्ते मिल रहे iPhone, डिस्काउंट के साथ अच्छी बचत करने का मौका
दिवाली के मौके को खास बनाने के लिए अगर आप नया iPhone खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह समय...
Top Stock Picking | आज इन Quick Singles के साथ तैयार करें अपना Portfolio, इन Stocks में बनेगा पैसा?
Top Stock Picking | आज इन Quick Singles के साथ तैयार करें अपना Portfolio, इन Stocks में बनेगा पैसा?
PM Modi यांच्या राज्याच्या नव्या मंत्रिमंडळाला मराठीतून ट्वीट करत शुभेच्छा | Zee24taas
PM Modi यांच्या राज्याच्या नव्या मंत्रिमंडळाला मराठीतून ट्वीट करत शुभेच्छा | Zee24taas
केजरीवाल को नहीं मिली जमानत, हाईकोर्ट ने कहा- बेल देते समय ट्रायल कोर्ट ने विवेक का इस्तेमाल नहीं किया
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अभी जेल में ही रहना होगा. दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली...
ડીસાના રાણપુર નજીક બનાસ નદીમાંથી ગેરકાયદેસર ખનન કરતાં 5 ડમ્પર અને 1 હીટાચી મશીન જપ્ત કર્યાં
બનાસકાંઠા જિલ્લામાં ફરી એકવાર ભૂસ્તર વિભાગની ટીમે સપાટો બોલાવ્યો છે. ડીસાના રાણપુર પાસે બનાસ...