बारां शहर के माथना रोड स्थित एक ढाबे पर मंगलवार रात को मामूली कहासुनी के बाद फायरिंग हो गई। फायरिंग में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे कोटा रेफर कर दिया गया। कोटा अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस के अनुसार शहर के माथना रोड स्थित एक ढाबे पर गोपाल कॉलोनी निवासी गौतम माली, ललित प्रजापत, अभिषेक आदि आए थे। वो ढाबे पर शराब के पैसों की बात को लेकर कहासुनी करने लगे। जिसको लेकर ढाबे पर मौजूद कार्मिकों ने दुर्गेश माली को सूचना दी थी। ढाबे पर झगड़े की सूचना मिलने पर माथना तिराहा निवासी दुर्गेश माली भी ढाबे पर पहुंचा। जहां पैसों की बात को लेकर आरोपी उससे भी झगड़ा करने पर उतारु हो गए। इसी दौरान बात बढ़ने पर दुर्गेश ने बचाव के लिए आरोपियों पर मिर्च पाउडर फेंक दी। तभी आरोपियों ने उस पर दो से तीन फायर कर दिए।फायरिंग में दुर्गेश माली गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली सीआई रामविलास मीणा भी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत होने पर घायल युवक को कोटा रेफर कर दिया। कोटा पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद दुर्गेश को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी राजकुमार चौधरी, एएसपी राजेश चौधरी ओर डीएसपी ओमेंद्र सिंह शेखावत भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने घटनास्थल का मुआयना कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर तलाश शुरू के दी है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Maharashtra Election 2024: प्रचार के आखिरी दिन सभा में पहुंची मां, भावुक हुए Ajit Pawar | Aaj Tak
Maharashtra Election 2024: प्रचार के आखिरी दिन सभा में पहुंची मां, भावुक हुए Ajit Pawar | Aaj Tak
શાશ્વત હોસ્પિટલના જુનાગઢ ના ડો.જતીન સોલંકી સાહેબ માંગરોળ ની સદ્દભાવના હોસ્પિટલ ખાતે બીજા અને ચોથા સનીવારે સેવા આપસે
માંગરોળ તાલુકાની સદ્દભાવના હોસ્પિટલ માં જુનાગઢ ની શાશ્વત હોસ્પિટલના એમ ડી (મેડીસીન)...
कोटा विभिन्न थाना क्षेत्र से 6 अज्ञात व्यक्तियों की डेड बॉडी कर्मयोगी सेवा संस्थान के सपोर्ट की गई जींस का संस्थान द्वारा अंतिम संस्कार कर दिया गया
आज दिनांक 30, 5,2024 को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक विभिन्न थाना क्षेत्र से 6...
कनाडा में फिर हिंदू मंदिर पर हमला, खालिस्तानी समर्थकों ने की तोड़फोड़
कनाडा में हिंदू पूजा स्थलों पर चल रहे हमलों के बीच एडमोंटन के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर...
સાવલી ગામના 20 વર્ષે યુવકે અગમ્ય કારણોસર ઝેરી દવા પીધી
સાવલી ગામના 20 વર્ષે યુવકે અગમ્ય કારણોસર ઝેરી દવા પીધી
વસિમ મેમણ તિલકવાડા
મળતી માહિતી અનુસાર...