शहर की बोरखेड़ा थाना पुलिस ने कार चोरी के आरोप में महाराष्ट्र निवासी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी टेस्ट ड्राइव के बहाने सेकंड हेंड कार को लेकर फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने 24 दिन बाद महाराष्ट्र के अहमदनगर से पकड़ा। जबकि एक अन्य आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया। आरोपी सुजाराम (29) निवासी रायपुरिया थाना किवाड़ा देसुरी पाली, हाल साकुर थाना घरगांव जिला अहमदनगर महाराष्ट्र से चोरी की कार बरामद की है। इस मामले में वल्लभबाड़ी निवासी फरियादी रौनक सिंघवी ने 28 जुलाई को कार चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। बोरखेड़ा थाना SHO रामलक्ष्मण ने बताया कि फरियादी की 80 फीट रोड़ स्थित कर5 बाजार में दुकान है।जहां पुरानी कारों की खरीद फरोख्त की जाती है। 27 जुलाई की शाम साढ़े 6 बजे करीब दो व्यक्ति कार खरीदने के बहाने दुकान पर आए।अगले दिन 28 जुलाई को उन्होंने गाड़ी की टेस्ट ड्राइव लेने व विज्ञान नगर इलाके में मिस्त्री को चैक करवाने को कहा। उनके कहने पर दुकान के कर्मचारी अभिधेक को साथ भेजा। रास्ते में आरोपियों ईएसआई हॉस्पिटल के यहां गाड़ी रुकवाई ओर दुकान के कर्मचारी अभिषेक से गाड़ी चलाने को कहा। जैसे कर्मचारी गाड़ी से नीचे उतरा, उसी दौरान बदमाश कार लेकर फरार हो गए। शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की ।आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी अनुसंधान के आधार पर आरोपी के अहमदनगर महाराष्ट्र में होने का पता लगा। जिस पर टीम को महाराष्ट्र रवाना किया गया। आरोपी को पहाड़ी क्षेत्र में करीबन 200 किलोमीटर पीछा कर गिरफ्तार किया। आरोपी का साथी बहादुर मौके से फरार होने में कामयाब रहा।जिसकी तलाश जारी है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
वंदे भारत ट्रेन का भीमलत की प्राकृतिक वादियों ने भी किया स्वागत।
उदयपुर से आगरा के लिए शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन में अपने प्रथम फेर में भीमलत की प्राकृतिक...
दुनिया में अरबपतियों की संपत्ति 10 साल में 121% बढ़ी:भारत में 263% इजाफा; 185 अरबपतियों की संपत्ति के मामले में इंडिया तीसरे नंबर पर
भारतीय अरबपतियों की संपति 10 साल में करीब तीन गुनी हो गई। लेकिन हाल के वर्षों में चीन में उभरी...
10 हजार रुपये में कम में भी मिलेगा 5G Smartphone, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी से है लैस
10 हजार रुपये से कम में 5G Smartphone खरीदना अब नामुमकिन नहीं रहा। कम कीमत पर ब्रांड को लेकर भी...
आमने-सामने मोटरसाइकिल से टकराने से युवक हुआ घायल कोटा एमबीएस मैं ईलाज जारी
आमने-सामने मोटरसाइकिल टकराने से युवक हुआ घायल
कोटा आमने-सामने मोटरसाइकिल...
खारुपेटिया टाइगर्स क्लब दुर्गोत्सव में इस वर्ष चंद्रयान -3
खारुपेटिया टाइगर्स क्लब दुर्गोत्सव में इस वर्ष चंद्रयान -3