शहर की बोरखेड़ा थाना पुलिस ने कार चोरी के आरोप में महाराष्ट्र निवासी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी टेस्ट ड्राइव के बहाने सेकंड हेंड कार को लेकर फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने 24 दिन बाद महाराष्ट्र के अहमदनगर से पकड़ा। जबकि एक अन्य आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया। आरोपी सुजाराम (29) निवासी रायपुरिया थाना किवाड़ा देसुरी पाली, हाल साकुर थाना घरगांव जिला अहमदनगर महाराष्ट्र से चोरी की कार बरामद की है। इस मामले में वल्लभबाड़ी निवासी फरियादी रौनक सिंघवी ने 28 जुलाई को कार चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। बोरखेड़ा थाना SHO रामलक्ष्मण ने बताया कि फरियादी की 80 फीट रोड़ स्थित कर5 बाजार में दुकान है।जहां पुरानी कारों की खरीद फरोख्त की जाती है। 27 जुलाई की शाम साढ़े 6 बजे करीब दो व्यक्ति कार खरीदने के बहाने दुकान पर आए।अगले दिन 28 जुलाई को उन्होंने गाड़ी की टेस्ट ड्राइव लेने व विज्ञान नगर इलाके में मिस्त्री को चैक करवाने को कहा। उनके कहने पर दुकान के कर्मचारी अभिधेक को साथ भेजा। रास्ते में आरोपियों ईएसआई हॉस्पिटल के यहां गाड़ी रुकवाई ओर दुकान के कर्मचारी अभिषेक से गाड़ी चलाने को कहा। जैसे कर्मचारी गाड़ी से नीचे उतरा, उसी दौरान बदमाश कार लेकर फरार हो गए। शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की ।आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी अनुसंधान के आधार पर आरोपी के अहमदनगर महाराष्ट्र में होने का पता लगा। जिस पर टीम को महाराष्ट्र रवाना किया गया। आरोपी को पहाड़ी क्षेत्र में करीबन 200 किलोमीटर पीछा कर गिरफ्तार किया। आरोपी का साथी बहादुर मौके से फरार होने में कामयाब रहा।जिसकी तलाश जारी है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ડીસાના માલગઢમાં માળી સમાજનો 23 મો સમૂહ લગ્ન મહોત્સવ યોજાયો
ડીસા તાલુકાના માલગઢ ગામની પરબડી (ક્રાન્તીનગર) મીરાબેન સોનાજી પરમાર પ્રાથમિક શાળા ખાતે માળી સમાજ...
बिशनपुरा के ग्रामीण ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही करने को लेकर कलेक्ट्रेट में पहुंचकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
महेन्द्र सिंह आ० सुरजमल जाति मीणा निवासी बिशनपुरा थाना हिण्डोली जिला बून्दी राज. का स्थाई निवासी...
Haryana Elections 2024: BJP ने बदली CM Nayab Saini की सीट, 9 विधायकों का टिकट कटा | Aaj Tak News
Haryana Elections 2024: BJP ने बदली CM Nayab Saini की सीट, 9 विधायकों का टिकट कटा | Aaj Tak News
कुन्हाड़ी इलाके में बैराज पुलिया पर कार की टक्कर से स्कुटी सवार 2 युवक घायल एमबीएस अस्पताल में भर्ती
कुन्हाड़ी इलाके में बैराज पुलिया पर कार की टक्कर से स्कुटी सवार 2 युवक घायल एमबीएस अस्पताल में...
महिला कर्षकों को कृषि के बारे में दी जानकारी, वर्मी कंपोस्ट खाद बनाकर लाखों रुपए की इनकम करने का बताया तरीका
रामगंजमंडी के निमोदा गांव में सरपंच दुर्गेश चोपदार की अध्यक्षता में एक दिवसीय महिला प्रशिक्षण का...