रक्षाबंधन पर पर्व पर कोटा के सेंट्रल जेल में बंद अपने कैदी भाइयों को राखी बांधने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं व युवतियां पहुंची हैं। बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर हाथ में रक्षासूत्र बांध कर जल्द रिहाई की प्रार्थना कर रही हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर जेल प्रशासन की ओर से भी मुलाकात के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। वर्तमान में जेल में 1450 कैदी बंद हैं। जेल के बाहर बड़ी संख्या में महिलाओं की कतार लगी है। जेलर धारा सिंह ने बताया कि सुबह से ही महिलाओं का जेल पहुंचना शुरू हो गया है। सुरक्षा के लिहाज से जाब्ता लगाया गया है। जेल के मेन गेट की खिड़की पर रक्षासूत्र बांधने की व्यवस्था की है। खिड़की में से कैदियों के राखी बंधवाई जा रही है। महिलाएं कतार में लगी हैं, बारी बारी महिलाएं अपने भाइयों के तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांध रही हैं और मुंह मीठा करवा रही हैं। शाम 4 बजे तक ये सिलसिला चलेगा। साथ नियमानुसार समान्य कक्ष में कैदियों से मुलाकात भी करवाई जा रही है। दूर दराज से आने वाली महिलाएं देरी से आएंगी तो उनके लिए भी अलग से व्यवस्था की गई है। जेल में वर्तमान में 1450 कैदी हैं। सभी कैदियों को जेल प्रशासन द्वारा खीर का वितरण भी किया जा रहा है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
તળાજા એસટી ડેપોમાં ધારાસભ્ય દ્વારા રજૂઆત કરવામાં આવી
તળાજા તાલુકાના ઊંચડી સહિતના ગ્રામ્ય વિસ્તારોમાં એસટી બસ સુવિધા વધારવા ધારાસભ્ય કનુભાઈ બારૈયા એ...
પાટણ જિલ્લાના ચાણસ્મા તાલુકા પંચાયત કચેરીના પ્રમુખ અને તાલુકા વિકાસ અધિકારી આમને સામને
પાટણ જિલ્લાના ચાણસ્મા તાલુકા પંચાયત કચેરીના પ્રમુખ અને તાલુકા વિકાસ અધિકારી આમને સામને
रेल प्रशासन द्वारा जनता से पटरियों के ऊपर लगे बिजली के हाई वोल्टेज तारों से सावधान रहने की अपील
रेल प्रशासन द्वारा जनता से पटरियों के ऊपर लगे बिजली के हाई वोल्टेज तारों से सावधान रहने की अपील
Acharya Pramod Krishnam ने कहा- Congress के बड़े नेताओं के पास मुझसे मिलने का समय नहीं | Aaj Tak
Acharya Pramod Krishnam ने कहा- Congress के बड़े नेताओं के पास मुझसे मिलने का समय नहीं | Aaj Tak