उदयपुर में चाकूवार के मामले में आरोपी के घर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शनिवार को की गई। इस तरह की कार्रवाई को उचित ठहराते हुए कन्हैयालाल के बेटे ने कहा कि उनके पिता के हत्यारों के घर भी बुलडोजर चलने चाहिए। इसके लिए आरोपियों की संपत्तियों की जांच की जानी चाहिए। टेलर कन्हैयालाल साहू के बेटे यश ने कहा कि गंभीर अपराध करने वालों के घर बुलडोजर चलाने की सरकार की अच्छी पहल है। मेरे पिता की हत्या के मामले में पकड़े गए आरोपियों के घरों की भी जांच होनी चाहिए। अवैध होने पर उनके घरों पर भी बुलडोजर चलने चाहिए। दो साल पहले पिता की हत्या के दौरान इस तरह की कार्रवाई के नजरिये से नहीं देखा गया। अब इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। दो साल पहले भले ही ऐसी कार्रवाई नहीं हो पाई, लेकिन अब भी जांच करके कार्रवाई की जानी चाहिए।गौरतलब है कि चाकू वार की घटना को गंभीर मानते हुए राजस्थान सरकार ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रशासनिक जांच में सामने आया कि आरोपी का मकान वन विभाग की भूमि पर अवैध रूप से बना हुआ है। ऐसे में रात को ही उस पर नोटिस चस्पा कर दिया गया था। सुबह बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू हो गई। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
બીલખડી ગામે મહુવા પોલીસે રેડ કરતા કુલ્લે 28,100 રૂપિયાનો મુદ્દામાલ ઝડપી પાડ્યો
મહુવા તાલુકાના બીલખડી ગામે પોલીસે રેડ પાડી ભારતીય બનાવટની વિદેશી દારૂની બોટલ નંગ 444 કિંમત...
ધાવાગીર ના ચકચારી બાળકી હત્યા કેસ માં મોટો ખુલાસો@Sandesh News
ધાવાગીર ના ચકચારી બાળકી હત્યા કેસ માં મોટો ખુલાસો@Sandesh News
*आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम मोहन्द्रा में संपन्न*
*आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम मोहन्द्रा में संपन्न*
जान की परवाह किए बिना सलमान खान करेंगे ये बड़ा टूर, खुद पोस्टर किया शेयर
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को लेकर बड़ी खबर आ रही है। सलमान खान ने एक पोस्टर शेयर कर सारी...
हिंगणघाट शहर मे नगरपालिका मुख्याधिकारी हर्षल गायकवाड मार्गदर्शन मे
हिंगणघाट शहर मे नगरपालिका मुख्याधिकारी हर्षल गायकवाड मार्गदर्शन मे