बून्दी। रेगर पंचायत भवन बाहरली बूंदी में रविवार को सर्व एसटी- एससी समाज के लोगो कि तीसरी बैठक हुई। इस बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संयुक्त रूप से बताया कि बैठक में 1 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट का आरक्षण के कोटे में कोटा के फैसले एवं आर्थिक आधार आरक्षण को संविधान की मूल भावना के खिलाफ बताया है। इस निर्णय के विरोध में एससी एसटी के संगठन के लोगों द्वारा 21 अगस्त को पूर्ण रूप से भारत बंद में प्रस्ताव लिया गया। इसी के तहत 21 अगस्त को शांतिपूर्ण तरीके से बूंदी बन्द का आह्वान किया है। बैठक में संघर्ष समिति के सदस्य भी नियुक्त किए है। संघर्ष समिति के सदस्यों एवं सर्व समाज के जिला अध्यक्षों को बन्द के समर्थन में जिम्मेदारियां सौंपी है। बैठक में मेडिकल,दूध जैसी इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर पूर्ण रूप से बूंदी जिला बंद पर प्रस्ताव लिया। शहर में नैनवा रोड, देवपुरा बिबनवा रोड, मीरा गेट बाजार, खाईलैंड मार्केट, कोटा रोड, इंदिरा मार्केट, खोजा गेट रोड, लंका गेट, चित्तौड़ रोड, छ़पुरा, पूर्णतया बंद रहेंगे। बैठक मे प्रस्ताव सर्व समाज की सहमति से लिया गया। सर्व एसटी एससी समाज के लोगों ने सर्व सहमति से 21 अगस्त भारत बन्द के समर्थन में बूंदी शहर से लेकर पंचायत उपखंड शांतिपूर्वक बंद रहेगे। व्यापार संघ एवं संयुक्त व्यापार महासंघ समेत अन्य समाज के सामाजिक संगठनों से भी बूंदी बन्द का समर्थन प्राप्त किया। बैठक में सरपंच संघ के अध्यक्ष आनंदीलाल मीणा, वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष हरिप्रसाद कवरिया, अखिल भारतीय श्री मीणा समाज सचिव रामस्वरूप मीणा, बूंदा मीणा समिति का सक्रिय कार्यकर्ता हरिराम डीगा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हेमराज मीणा, संघर्षशील टीम से युवा परशुराम मीणा, अजा. से महासचिव लोकेश राठोड, समाजसेवी पुरुषोत्तम बायर जिनगर, थांनमल वर्मा जिंनगर, डॉ. कन्यालाल युगल, रमेश चंद्र टेपण जिला अध्यक्ष भीमराव अम्बेडकर, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष लोकेश कुमार बेरवा, शंभू दयाल मेहरा, शंकर लाल वर्मा,कालू लाल वर्मा, गोपाल लाल वर्मा, प्रेमचन्द कोली, हरिप्रसाद बेनीवाल, अ.जा. जिला मंत्री लोकेश राठोड, किशनलाल वर्मा, मेघवाल समाज के जिलाध्यक्ष महादेव मेघवाल, रेगर समाज से वरिष्ठ कार्यकर्ता मोडु वर्मा, हेमराज मीणा, राकेश कुमार सुहल, लेखराज मीणा, मुकेश कुमार वर्मा,मोहन लाल समेत समाज के वरिष्ठ लोग मौजूद रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
સુરતમાં બે પોલીસકર્મીની બર્બરતાનો વીડિયો વાયરલ | SatyaNirbhay News Channel
સુરતમાં બે પોલીસકર્મીની બર્બરતાનો વીડિયો વાયરલ | SatyaNirbhay News Channel
महिला व अज्ञान मुलांना मिळवून दिला न्याय
खेड : येथील राहणारी जसनाईक जिचे पती परदेशी राहाण्याकरिता होते. दोघांचा सुखाचा संसार होता, दोन...
Nawaz Sharif एक बार फिर Pakistan के प्रधानमंत्री बने तो फौज से उनके रिश्ते कैसे होंगे? (BBC Hindi)
Nawaz Sharif एक बार फिर Pakistan के प्रधानमंत्री बने तो फौज से उनके रिश्ते कैसे होंगे? (BBC Hindi)
ગણેશ ચતુર્થી પર મોડાસા ગાયત્રી ચેતના કેન્દ્રના બાળકોએ શુદ્ધ માટીની ૨૭ મૂર્તિઓ બનાવી.
ગણેશ ચતુર્થી પર મોડાસા ગાયત્રી ચેતના કેન્દ્રના બાળકોએ શુદ્ધ માટીની ૨૭ મૂર્તિઓ બનાવી. ...
Sharad Pawar On PM Narendra Modi: शरद पवार ने PM मोदी पर तीखा हमला बोला, सुनिए बयान | Aaj Tak
Sharad Pawar On PM Narendra Modi: शरद पवार ने PM मोदी पर तीखा हमला बोला, सुनिए बयान | Aaj Tak