झालीजी का बराना में गाजे बाजे के साथ निकाली कांवड़ यात्रा, एक सौ से अधिक महिलाएं पुरुषों ने सात किलोमीटर की दूरी पैदल तय करके पहुंचे नीलकंठ महादेव।

 

गेण्डोली। गेण्डोली स्थित नीलकंठ महादेव का जलाभिषेक करने के लिए शनिवार को झाली जी का बराना से गेण्डोली कस्बे तक श्रद्धालुओं ने कांवड़ यात्रा निकाली गई। पूर्व सरपंच बुद्धि प्रकाश गौचर की अगुवाई में करीब सौ अधिक महिलाएं पुरुष एवं बच्चे दोपहर 12बजे बाद झाली जी का बराना स्थित मेज नदी से कांवड़ में जल भरकर और भगवान सुखराय जी के मंदिर महादेव की विशेष पूजा अर्चना रवाना हुए कांवड़ यात्रा के दौरान दो दर्जन से अधिक युवा कंधों पर जल से भरे कावड एवं महिलाएं सिर पर मंगल कलश लेकर साथ चल रही थी। दर्जनों युवक युवतियां डीजे पर भजनों की मधुर स्वर लहरियो नाचते हुए साथ चल रहे थे।ककवाद यात्रा करीब सात किलोमीटर की दूरी पैदल तय करके अपने गंतव्य नीलकंठ महादेव पहुंची जहां वैदिक मंत्रोंचारण के साथ भगवान नीलकंठ महादेव का जलाभिषेक किया।इस कांवड़ यात्रा का जगह जगह ग्रामीणों ने स्वागत किया। कांवड़ यात्रा में छीतर जगरोटिया, मांगी लाल गोचर, ओम प्रकाश गोचर, शिव प्रसाद सैनी, हरि सोनी, नीतिन सौंनी , सहित अन्य गणमान्य लोगों का विशेष योगदान रहा