बूंदी। शनिवार को पूर्व मंत्री व हिण्डोली विधायक अशोक चांदना की कावड यात्रा ठीकरदा से शुरू हुई। कांवड यात्रा ठीकरदा स्थित महादेव के मंदिर से शुुरू हुई जो रामेश्वर महादेव चैराहा व आकोदा होते हुये रामेश्वर महादेव मंदिर पहंुची।
इस दौरान कंावड यात्रा का ठीकरदा, रामचन्द्र जी खेडा तिराहा, रामेश्वर महादेव चैराहा, आकोदा मे जगह जगह भव्य स्वागत हुआ। कांवड यात्रा मे डीजे व मशक बेड की स्वर लहरियो मे हजारो की संख्या मे कांवड यात्री झूमते हुये चल रहे थे। कांवड यात्रा के रामेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने पर पूर्व मंत्री व हिण्डोली विधायक अशोक चांदना ने रामेश्वर महादेव की विशेष पूजा अर्चना की जिले की सुख समृद्वि व मानव कल्याण की कामना की।