पुलिस व सफाईकर्मियो के बांधे रक्षा सूत्र

इटावा

दुर्गावाहनी, ब्रह्माकुमारी बहिनों ने शनिवार को इटावा थाने में थानाधिकारी मांगेलाल यादव व पुलिस जवानों को रक्षासूत्र बांधे हैं। इस पर जवानों ने भी उन्हें सुरक्षा का वचन दिया है। साथ ही पालिका के सफाई कर्मियों को भी रक्षासूत्र बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया है। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विद्यालय की माधवी दीदी, पार्षद गायत्री सोनी, विहिप जिला उपाध्यक्ष ललावती नागर, मातृशक्ति संयोजिका निर्मला नागर, सहसंयोजिका भूलीबाई प्रजापत, नगर संयोजिका संतोष शर्मा, नंदूबाई प्रजापत, प्रतिक्षा, प्रेरणा, भावना, टीना, लवली, संतोष जैन, तनुष्का सोनी सहित कई बहिनें मौजूद रही।