कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित कंसुआ अफॉर्डेबल हाउसिंग योजना के अंदर अलसुबह सुबह अज्ञात बाईक सवारोंने एक दर्जन से अधिक कारों के शीशे फोड़ डाले। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। घटना का पता लोगों को सुबह चला जिसके बाद लोगों में रोष व्याप्त हो गया। और हाउसिंग योजना के गेट बंद कर विरोध जताया। जानकारी के अनुसार अल सुबह दो बाइक पर सवार हुए चार जने सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे हैं जो करीब सुबह 3:00 बजे अफॉर्डेबल योजना में आए और एक के बाद एक कर कार शीशे फोड़ते चले गए। इस वारदात से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। सूचना पर थाना पुलिस की मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाले फिलहाल थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
कोटा कंसुआ अफॉर्डेबल योजना में बाईक सवार बदमाशों ने फोड़े एक दर्जन कारो के शीशे, क्षेत्रवासियो मे रोष व्यापत
![](https://storage.googleapis.com/nerity.com/uploads/updates/photos/2024/08/nerity_f63154cb2585301b45b1aac0e7cc731c.jpg)