पश्चिम बंगाल घटना के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का कैंडल मार्च
बूंदी। पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने के विरोध में संपूर्ण प्रदेश में भाजपा महिला मोर्चा के आह्वान पर जिला महामंत्री रंजना जोशी की अगवाई में विरोध प्रदर्शन के रूप में मोन कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने अहिंसा सर्किल पर कैंडल जलाकर महिला डॉक्टर को श्रद्धांजलि अर्पित की। एसटी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आशा मीणा ने कहा कि महिला डॉक्टर के साथ जो घटना घटी है उसका महिला मोर्चा घोर निंदा करती है और हत्यारो को फांसी की सजा दिलवाने की मांग करती है। अंत में 2 मिनट का मोन रखकर महिला डॉक्टर को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश आईटी संयोजक महिमा शर्मा, साधना श्रंगी, कविता कहार, रजनी छाबड़ा, राखी प्रजापत पूर्व पालिका अध्यक्ष सूर्यकांत राणावत , सूरज बिरला सहित महिलाएं मौजूद रही।