सिंधु यूथ सर्कल अपने सालाना संकल्प कार्यक्रम के तहत चैरिटी शो के माध्यम से निर्धन व जरूरतमंद बच्चों की मदद करता चला रहा है। इसी क्रम में 17 अगस्त को फन सिनेमा में रात्रि 9:30 बजे स्त्री 2 फिल्म चैरिटी शो के रूप में दिखाई जाएगी। इस फिल्म से जो भी आय होगी वह निर्धन व जरूरतमंद बच्चों पर खर्च की ही जाएगी साथ ही पर्यावरण संरक्षण शिक्षा व चिकित्सा पर भी खर्च की जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक दीपक राजानी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेश बिरला होंगे। सिंधु यूथ सर्कल के अध्यक्ष गिरीश बनवानी, सचिव हितेश दयानी, संरक्षक हितेश दासवानी भी इस दौरान उपस्थित रहेंगे। दीपक राजानी ने बताया कि कार्यक्रम के सह संयोजक कपिल सेवानी, कमल खत्री, तरूण चेनानी, अमित मखीजा, दीपक थदानी, अमित माखिजा, जितेश हिरानी भी इस दौरान उपस्थित होकर व्यवस्थाओं में पूर्ण सहयोग करेंगे। दीपक राजनी ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत सिंधु यूथ सर्कल के सदस्य से शुल्क लिया जा रहा है जिसमें इस फिल्म को दिखाया जा रहा है। यह फिल्म चैरिटी शो के तहत दिखाई जा रही है। आगामी समय में इससे होने वाली आय को सामाजिक सरोकारों में खर्च किया जाएगा। जरूरतमंद बच्चों के साथ ही निर्धन बच्चों की मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि सिंधु यूथ सर्किल का सालाना संकल्प कार्यक्रम में यह चैरिटी शो शामिल रहता है और हमेशा ही इस शो के माध्यम से जो भी राशि एकत्रित होती है उसे समाज में के हितार्थ खर्च किया जाता है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
સુરેન્દ્રનગર જિલ્લામાં અભિયાનની ભવ્ય ઉજવણી થકી લોકો દેશભકિતના રંગે રંગાયા
આઝાદી કા અમૃત મહોત્સવ"ની પૂર્ણાહુતિને વધુ ભવ્ય અને યાદગાર બનાવવા તા. 9થી 31 ઓગસ્ટ દરમિયાન સમગ્ર...
નિરાધાર વૃદ્ધને ઘર બનાવી આપતા સેવાભાવી યુવાનો
તળાજા ના જુના રાજપરા ના જીવુબેન ને મકાન પડી ગયેલ હોય માત્ર છાપરુ હોય તળાજા ના સેવાભાવીઓ ના કાને આ...
शिंदे सरकारने स्थगिती दिल्याने शिवसेनेचा पारा सातव्या आसमानला
शिंदे सरकारने स्थगिती दिल्याने शिवसेनेचा पारा सातव्या आसमानला
શ્રી સોમનાથ મહાદેવ મંદિર પ્રતિષ્ઠાના વાર્ષિક ચોથા ઉત્સવની ભવ્ય ઉજવણી | SatyaNirbhay News Channel
શ્રી સોમનાથ મહાદેવ મંદિર પ્રતિષ્ઠાના વાર્ષિક ચોથા ઉત્સવની ભવ્ય ઉજવણી | SatyaNirbhay News Channel
જુનાગઢ મહાનગરપાલિકા સંચાલિત આંગણવાડીના ભાડા ચૂકવવામાં વિલંબ થતા બાળકોને સમય પહેલા જ રજા
જુનાગઢ મહાનગરપાલિકા સંચાલિત આંગણવાડીના ભાડા ચૂકવવામાં વિલંબ થતા બાળકોને સમય પહેલા જ રજા