कलकत्ता में रेजिडेंट डॉक्टर के रेप और हत्या के मामले में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को निर्ममता बनर्जी कहा है। उन्होंने कहा- जिस तरह से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने इस पूरे मामले को हैंडल किया है, वह दर्शाता है कि ममता बनर्जी मृतक के साथ नहीं बल्कि अपराधियों के साथ खड़ी हुई है।उन्होंने कहा- पूरे मामले में कोलकाता हाईकोर्ट ने जो शब्द कहे। वह अपने आप में ही दर्शाता है कि ममता बनर्जी को कुर्सी छोड़ देनी चाहिए। उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। भाटिया ने कहा- कोलकाता हाईकोर्ट ने अपने आदेश में 'ब्रेक डाउन ऑफ स्टेट मशीनरी' कहा है। यह अपने आप मे यह बताने के लिए पर्याप्त है कि निर्ममता बनर्जी को शासन में रहने का अधिकार नहीं हैं। गौरव भाटिया ने कहा- राहुल गांधी और अखिलेश गांधी संविधान की प्रति लेकर संसद में तो पहुंचते हैं, लेकिन उसे पढ़ते नहीं है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के एक भी नेता ने इस पूरे घटनाक्रम पर कोई शब्द नहीं बोला।गौरव भाटिया ने कहा- राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और इंडी गठबंधन के तमाम नेता राजनीतिक गिद्ध हैं। लेकिन इन गिद्धों को लाशें भी राज्यों के हिसाब से दिखाई देती है। यह राजनीतिक गिद्ध जब उड़ान भरते हैं तो यह देखते हैं की लाश किस राज्य में है। लेकिन पश्चिम बंगाल और इंडी गठबंधन के राज्यों में इन्हें कोई लाश दिखाई नहीं देती है। यह लोग कुछ वोटों के लिए लाशों पर राजनीति करते हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
एनडीए सरकार 1 साल भी नहीं चलेगी,सांसद सोचने लगे है जल्द होंगे चुनाव-गोविंद सिंह डोटासरा
राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने नीट परीक्षा मामले में भाजपा पर करारा प्रहार...
Nuh Braj Mandal Yatra: नूंह में ब्रज मंडल यात्रा से पहले चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, 5000 जवान की तैनाती
Nuh Braj Mandal Yatra: नूंह में ब्रज मंडल यात्रा से पहले चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा, 5000 जवान की तैनाती