बूंदी। तलवास ग्राम के समस्त विद्यालयों मे कक्षा 05, 08, 10, 12  में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को प्रतिवर्ष स्वतंत्रता दिवस पर प्रमाण पत्र व नगद राशि अलग अलग व्यक्तियों के परिवार के नाम से दी जा रही है। वर्तमान परिपेक्ष के आधार पर पूर्व नियमों में संशोधन बाबत संस्था प्रधान कक्ष में हेमन्त कुमार सुधांशु, प्रधानाचार्य, रामराज मीणा, प्रधानाचार्य महात्मा गांधी विद्यालय, सुरजमल जैन, सत्यनारायण जोशी, अवध बिहारी शर्मा, रामकिशन शर्मा, मूलचंद शर्मा, बिरधीलाल वर्मा, हेमराज माली उपस्थित रहे। 
   एल.एल.जैन द्वारा चिकित्सा व उच्च शिक्षा में अध्यनरत पात्र बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के सन्दर्भ मे उनकी भावनाओं की क्रियान्वयन के सन्दर्भ में विचार विमर्श करने हेतु बैठक में चर्चा की गयी। सर्व सम्मति से सभी पक्षों पर विचार विमर्श कर निर्णय पारित किया गया। पारित निर्णय से सम्बंधित एल.एल.जैन जो थाइलैंड में रहते है उन्हें अवगत करवाने का निर्णय लिया गया। उच्च शिक्षा में एम.बी.बी.एस, इन्जीनियरिंग, एम.बी.ए.का निर्धारण किया गया। सहायता हेतु पात्र बच्चों को आर्थिक संभल दिया जा सके। इस भावनाओं के अनुरूप कार्य करने का निर्णय पारित किया गया। प्रतिभावान सर्वश्रेष्ठ परिणाम वाले बच्चों को वर्ष 2002 से सेठ लक्ष्मीचंद जैन के नाम से यह परिवार नकद राशि व प्रमाण पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित करते आ रहे है। इनके द्वारा ही विद्यालय में वर्षाे पूर्व विशाल हाँल का निर्माण भी करवाया गया है। उच्च शिक्षा मे जाने वाले बच्चों की सहायता करने हेतु पहल करने के लिऐ जैन साहब का आभार व्यक्त किया गया। बेठक में श्री जैन के परिवार के सदस्य सूरजमल जैन उपस्थित रहे।