चित्तौड़गढ़,15 अगस्त। 78वें भारतीय स्वतंत्रता दिवस पर जिला पुलिस ने अनुशासन एवं उल्लास के साथ जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइन में देश की आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया। पुलिस अधीक्षक ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली व जवानों को अपने हाथों से मिठाई वितरित की। 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पुलिस द्वारा पुलिस लाईन स्थित क्वार्टर गार्ड पर स्वतंत्रता दिवस परेड का आयोजन किया गया। एसपी श्री सुधीर जोशी के पुलिस लाईन पहुंचने पर एएसपी परबत सिंह, मुकेश सांखला, पवन जैन, तेजकुमार पाठक व अन्य अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया। पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने प्रातः 8.30 बजे पुलिस लाईन में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। संचित निरीक्षक अनिल पांडे के नेतृत्व में एमबीसी, जिला पुलिस व होमगार्ड से बनी सम्मान परेड द्वारा ध्वज का राष्ट्रीय सेल्यूट से सम्मान किया गया। पुलिस अधीक्षक व अन्य पुलिस अधिकारियों ने परेड के मध्य पहुंच जवानों को अपने हाथों से मिठाई वितरित की एवं जवानों व उनके परिवारजनों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। एसपी ने सभी पुलिस कर्मियों द्वारा वर्षभर किये कामों की सराहना करते हुए कहा कि अब तक जिले में पुलिस ने जो काम किया है और जो अच्छा मुकाम हासिल किया है, ऐसी लगन और मेहनत के साथ आगे भी करते रहे। उन्होंने जनता के प्रति पुलिस की ड्यूटी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर डीएसपी शिवप्रकाश व बंशीलाल, शहर कोतवाल संजीव स्वामी, सदर थानाधिकारी गजेन्द्र सिंह, महिला थानाधिकारी मधु कंवर, डीएसटी प्रभारी गोवर्धन सिंह, अपराध सहायक जोधाराम गुर्जर, संचित निरीक्षक अनिल पांडे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। जिले के सभी पुलिस कार्यालयों, थानों व चौकियों पर भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Seasonal Flu में तेजी से बढ़ रहे इन्फेक्शन के मामले, इन टिप्स को अपनाकर रखें अपना ख्याल
सर्दियों का मौसम में धीरे-धीरे जाने लगा है। ऐसे में बदलते मौसम का असर अब हमारी सेहत पर भी दिखने...
DIYODAR: નવરાત્રી જેવો માહોલ દિયોદર આર્ટસ કોલેજમાં જામ્યો.....*
DIYODAR: નવરાત્રી જેવો માહોલ દિયોદર આર્ટસ કોલેજમાં જામ્યો.....*
વલભીપુર પાટીવાડા રામામંડળ દ્વારા પગપાળા ચાલીને જતા યાત્રાળુ રાત્રિ રોકાણની સુવિધા કરી આપવામાં આવી
વલભીપુર પાટીવાડા રામામંડળ દ્વારા પગપાળા ચાલીને જતા યાત્રાળુ રાત્રિ રોકાણની સુવિધા કરી આપવામાં આવી
PBKS vs LSG Predicted Playing 11: पिछली हार का बदला लेना चाहेगी लखनऊ, ऐसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11
PBKS vs LSG Predicted Playing 11 IPL 2023 पंजाब किंग्स के खिलाफ 28 अप्रैल को आईपीएल 2023...