राजस्थान की 6 विधानसभा सीटों पर इसी साल उपचुनाव होने है। लेकिन, सियासी गलियारों में यही चर्चा है कि आखिर किस तारीख को विधानसभा उपचुनाव होंगे? ऐसे में राजस्थान को आज चुनाव आयोग से काफी उम्मीद है। क्योंकि चुनाव आयोग आज दोपहर देश के अलग-अलग राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने जा रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि राजस्थान उपचुनाव की तारीख का ऐलान भी हो सकता है। जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग की आज 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इसमें महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड, जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। संभावना है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के साथ ही राजस्थान की रिक्त सीटों पर उपचुनाव हो सकते है। हरियाणा सरकार का कार्यकाल अक्टूबर में खत्म हो रहा है। ऐसे में चर्चा है कि अक्टूबर में वहां चुनाव होंगे और इसी समय राजस्थान में भी उपचुनाव हो जाएंगे। राजस्थान की खींवसर, झुंझुनूं, दौसा, देवली-उनियारा, चौरासी और सलूम्बर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने है। खींवसर, झुंझुनूं, दौसा, देवली-उनियारा और चौरासी विधानसभा सीट के विधायक लोकसभा सांसद चुने गए थे, जिस वजह ये पांचों सीटें रिक्त हैं। वहीं, हाल में भाजपा विधायक अमृतलाल मीणा के निधन के कारण सलूम्बर विधानसभा सीट रिक्त हो गई। जिस पर भी अब नया विधायक चुना जाना है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
कल लॉन्च होगा Citroen C3 Aircross का ऑटोमैटिक वेरिएंट, जानिए किन खूबियों के साथ होगी एंट्री
कॉम्पैक्ट एसयूवी के आउटपुट में वृद्धि देखने की उम्मीद है। क्योंकि कंपनी इस गाड़ी को एक नए वेरिएंट...
NSE, BSE की निगरानी प्रणाली में Adani Group की एक और कंपनी, शेयरों में दिखी गिरावट
नई दिल्ली, कुछ समय पहले खबर आई थी कि अदाणी समूह (Adani Group) की कंपनी अदाणी...
WhatsApp यूजर्स को जल्द मिलने वाला है ये कमाल का फीचर, फिलहाल चल रही है टेस्टिंग
WhatsApp वेबबीटा इन्फो की एक रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में बीटा डेवलपर्स के लिए एक फीचर रोलआउट...
ભર શિયાળે રાજય માં માવઠું
ભરશિયાળે રાજ્યમાં માવઠાનો માર
8 કલાકમાં રાજ્યના 212 તાલુકામાં માવઠું પડ્યું
તાલાળા...