इटावा

मध्यप्रदेश में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश से इटावा क्षेत्र में नदियों में तेजी से पानी की आवक बढ़ रही है। खातोली पार्वती नदी में पुल पर गुरुवार रात्रि को 10 बजे तक करीब 12 फीट की चादर चल रही हे। जलसंसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया की नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा हे। डेढ़ से दो घंटे में एक मीटर पानी बढ़ रहा है। ऐसे में इसी रफ्तार से पानी बढ़ा तो सुबह तक नदी का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच सकता है। पुल पर पानी होने के चलते मध्यप्रदेश व राजस्थान का संपर्क कटा हुआ है। कोटा - श्योपुर मार्ग अवरूद्ध बना हुआ है। वही चंबल व कालीसिंध नदियों में भी पानी की आवक तेजी से बढ़ रही हे। ऐसे में इटावा क्षेत्र में लगातार बारिश भी लोगो के लिए मुसीबत बनी हुई है।