देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवंगत नेता और पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के निधन पर पत्र लिखकर संवेदना शोक संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने लिखा है कि उनके जाने से देश को क्षति हुई है. 11 अगस्त को पद्म भूषण से सम्मानित पूर्व विदेश मंत्री कुंवर नटवर सिंह का 95 साल की उम्र में लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया था. दाह संस्कार 12 अगस्त को लोधी रोड दिल्ली पर किया गया. 14 अगस्त को देश के पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा दिंवगत नेता पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के निधन पर उनके पुत्र नदबई विधायक कुंवर जगत सिंह को लेकर शोक संवेदना व्यक्त की है. पीएम ने पत्र में लिखा है कि कुंवर नटवर सिंह एक कुशल राजनेता थे और जिन्होंने देश की ब्यूरोक्रेट में रहकर व राजनेता के रूप में सेवा दी थी. देश को नई दिशा देने के लिए उनकी विदेश नीति अद्भुत थी. साथ ही वह बहुत अच्छे लेखक और विचारक थे, उनके जाने से देश को क्षति हुई है. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदना आपके परिवार के साथ है. कुंवर नटवर सिंह भरतपुर जिले के गांव जघीना के रहने वाले थे. उनकी प्रारंभिक शिक्षा अजमेर के मेयो कॉलेज से हुई और इसके बाद उन्होंने ग्वालियर के सिंधिया कॉलेज से पढ़ाई की थी. इनकी उच्च शिक्षा सेंट स्टीफंस कॉलेज से हुई बाद में उन्होंने इंग्लैंड के कैंब्रिज विश्वविद्यालय से पढ़ाई की.नटवर सिंह 1953 में भारतीय विदेश सेवा (IFS) में शामिल हो गए. राजनयिक के तौर पर नटवर सिंह का करियर 31 साल लंबा रहा. वे पाकिस्तान, अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत रहे
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ગીરીશભાઈ એ દંત્ત મોરબીના હોનારતમાં ચા વેચવાવાળા ભાઈ એ સમયસૂચકતા વાપરી ઝડપથી લોકોને બચાવવા લાગ્યા અને ૧૫ થી ૨૦ બાળકો, મહિલા અને પુરુષો ના જીવ બચાવ્યા ધન્યવાદ સે મારા દેવિપુજક સમાજના વિર યૌધ્યા
મોરબી દુર્ઘટનામાં લોકોનો જીવ બચાવનાર દેવિપુજક ગીરીશભાઈ એ દંત્ત
मनीषा बाई किन्नर ने किया लोकसभा स्पीकर बिरला का भव्य स्वागत
कोटा। कोटा-बूंदी संसदीय सीट से सांसद ओम बिरला के दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार...
ಕರ್ನಾಟಕ ರಾಜ್ಯ ಶಿಕ್ಷಣ ನೀತಿಯ ಕರಡು ಸಿದ್ಧಪಡಿಸಲು ಪ್ರೊ|| ಸುಖ್ದೇವ್ ಥೋರಟ್ ಅವರ ಅಧ್ಯಕ್ಷತೆಯಲ್ಲಿ ಸಮಿತಿ ರಚನೆ
ಕರ್ನಾಟಕ ರಾಜ್ಯ ಶಿಕ್ಷಣ ನೀತಿಯ ಕರಡು ಸಿದ್ಧಪಡಿಸಲು ಪ್ರೊ|| ಸುಖ್ದೇವ್ ಥೋರಟ್ ಅವರ ಅಧ್ಯಕ್ಷತೆಯಲ್ಲಿ ರಾಜ್ಯ...
उत्तरकाशी में मस्जिद गिराने की मांग को लेकर प्रदर्शन:हिंदू संगठन का आरोप- सरकारी जमीन पर बनी
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक मस्जिद गिराने की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज में...