बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने प्रतिक्रिया दी है। भागवत ने कहा कि वहां रहने वाले हिंदुओं को अकारण हिंसा का सामना करना पड़ रहा है और यह सुनिश्चित करना हमारे देश की जिम्मेदारी है कि उन्हें किसी भी तरह के अन्याय और अत्याचार का सामना न करना पड़े। भागवत ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नागपुर स्थित आरएसएस मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी का यह कर्तव्य है कि वह स्वतंत्रता के ‘स्व’ की रक्षा करे, क्योंकि दुनिया में हमेशा ऐसे लोग होते हैं जो दूसरे देशों पर हावी होना चाहते हैं और हमें उनसे सतर्क एवं सावधान रहना होगा तथा स्वयं को बचाना होगा। उन्होंने कहा कि स्थिति हमेशा एक जैसी नहीं रहती। कभी-कभी स्थिति अच्छी होती है, तो कभी-कभी स्थिति उतनी अच्छी नहीं होती। ये उतार-चढ़ाव तो चलते ही रहेंगे। हम अब स्थिति देख सकते हैं। पड़ोसी देश में काफी हिंसा हो रही है और वहां रहने वाले हिंदुओं को बिना किसी कारण के इसका सामना करना पड़ रहा है। आरएसएस प्रमुख ने आगे कहा, 'दूसरों की मदद करना भारत की परंपरा रही है। हमने पिछले कुछ वर्षों में देखा है कि भारत ने कभी किसी पर आक्रमण नहीं किया, बल्कि मुसीबत में फंसे लोगों की मदद की भले ही उनका हमारे साथ कैसा भी व्यवहार रहा हो।'उन्होंने कहा कि इस स्थिति में हमें यह भी देखना है कि हमारा देश सुरक्षित रहे और साथ ही दूसरे देशों की भी मदद करनी है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
शिक्रापूरातून हरवलेल्या सात वर्षाच्या मुलीच्या शोधासाठी संपूर्ण पोलीस ठाणेच जागे
शिक्रापूर मधून हरवलेल्या सात वर्षाच्या मुलीच्या शोधासाठी संपूर्ण पोलीस स्टेशनच्या जागे
केंद्रीय मंत्री Krishan Pal Gurjar ने की विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश
केंद्रीय मंत्री Krishan Pal Gurjar ने की विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश
પાટણ,રાધનપુર શહેર ના ધાનબજાર ખાતે લઘુમતી મુસ્લિમ સમાજ દ્વારા મોટી સંખ્યામાં તિરંગા યાત્રા...
પાટણ જીલ્લાના રાધનપુર શહેરના ધાનબજાર ખાતે લઘુમતી મુસ્લિમ સમાજ દ્વારા મોટી સંખ્યામાં તિરંગા યાત્રા...
વરસાદ ખેંચાતા ઝઘડિયા પંથકના ખેડૂતોએ કરજણ જળાશય યોજનાની મુખ્ય કેનાલમાં પાણી છોડવા રજૂઆત કરી.
પડવાણિયા વાસણા ધરોલી વગેરે ગામના ખેડૂતોએ સિંચાઈ યોજનાના નાયબ કાર્યપાલક ઇજનેરને લેખિતમાં રજૂઆત કરી...
लिंबागणेश येथे स्मशानभूमीची दुरावस्था
बीड तालुक्यातील मौजे. लिंबागणेश येथील सार्वजनिक स्मशानभुमी दुरावस्थेत असून मोडकळीस आलेले...