राजस्थान कांग्रेस की सियासत में इस साल काफी कुछ बदलाव देखने को मिल रहे हैं. लोकसभा चुनाव में कांग्रेस गठबंधन को 11 सीटों पर जीत के बाद पार्टी का मनोबल ऊंचा है. प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का कद भी इससे बढ़ गया है. वहीं, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी खुद को सदन में मजबूत नेता की तरह पेश में करते हुए दिखाई दिए. इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पार्टी के दिग्गज नेता सचिन पायलट के बीच अदावत की अटकलें कहीं ना कहीं सुनाई दे ही जाती है. पायलट के भविष्य को लेकर चर्चाएं भी सुनी जाती है. ऐसा ही कुछ नजारा दिखा दिल्ली में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की बैठक के दौरान. इस बैठक में पार्टी के महासचिव, प्रभारी और पीसीसी अध्यक्ष मौजूद थे. खास बात यह थी कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पास पहली कतार में पायलट भी बैठे दिखाए दिए. पार्टी मीटिंग के दौरान अग्रणी पंक्ति में राहुल गांधी और पायलट के साथ नजर आने वाली इस तस्वीर को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं भी हो रही हैं. हालांकि इस बैठक में राजस्थान के कई अन्य दिग्गज नेता भी मौजूद थे. प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अलावा बायतू विधायक हरीश चौधरी भी इस बैठक में मौजूद रहे. इस बैठक में पार्टी की ओर से एक बड़े आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई. दरअसल, आगामी 22 अगस्त को राष्ट्रीय स्तर का आंदोलन किया जाएगा. हिंडनबर्ग रिपोर्ट में SEBI अध्यक्ष पर लगे आरोपों के बाद उन्हें पद से हटाने की मांग स्वरुप यह आंदोलन किया जाएगा. साथ ही हर राज्य की राजधानी में प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय का घेराव भी किया जाएगा.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
કેશોદ ના અજાબ ગામના PHC સેન્ટર માં ડૉક્ટર્સ ક્વાર્ટરની જર્જરિત હાલત@live24newsgujarat
કેશોદ ના અજાબ ગામના PHC સેન્ટર માં ડૉક્ટર્સ ક્વાર્ટરની જર્જરિત હાલત@live24newsgujarat
નર્મદા ડેમમાં પાણીની આવક વધતા રાત્રે 8 કલાકથી વધારે પાણી છોડવાયુ છે.
નર્મદા ડેમમાં પાણની આવક વધતા રાત્રે 8 કલાકથી વધારે પાણી છોડવાયુ છે.
રાત્રે 8 કલાકથી 23 દરવાજા 41...
Exit Poll 2024 के पहले INDI गठबंधन की बैठक जारी, चुनाव परिणाम से पहले विपक्षी नेताओं का क्यों लगा जमावड़ा?
नई दिल्ली। I.N.D.I. Alliance Meeting। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का आज मतदान हो रहा है। इसी...
Newsclick Raids: न्यूज़क्लिक से जुड़े पत्रकारों ने बताया उनसे क्या-क्या सवाल पूछे गए? (BBC Hindi)
Newsclick Raids: न्यूज़क्लिक से जुड़े पत्रकारों ने बताया उनसे क्या-क्या सवाल पूछे गए? (BBC Hindi)