बांग्लादेश हिंसा में अल्पसंख्यक हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है. इससे भारत में जबरदस्त गम और गुस्सा देखा जा रहा है. बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ बुधवार को राजस्थान के कई शहरों में लोगों ने विरोध-प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की. राजधानी जयपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, सीकर सहित कई शहरों और कस्बों में बाजार बंद कर लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया. इन जिलों में बाजार बंद रहे. सीकर और फतेहपुर में बंदी का व्यापक असर दिखा. यहां व्यापारिक संगठनों ने भी बंदी का समर्थन दिया था. सीकर के रामलीला मैदान से साधु-संतों के सानिध्य में आक्रोश रैली में जनसैलाब उमड़ा. कलेक्ट्रेट पर हनुमान चालीसा पाठ और महामृत्युंजय जाप कर बांग्लादेश में जान गंवाने वाले हिंदुओं को मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई. सभा को संबोधित करते हुए साधु संत और वक्ताओं ने बांग्लादेश में हो रही हिंदुओं के साथ हिंसा व अत्याचार की कड़े शब्दों में निंदा की और भारत सरकार से उचित कदम उठाने की मांग भी की. हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि बांग्लादेश ने मानवता को शर्मसार करने वाला कार्य किया है. बांग्लादेश में हिंदू लोगों को घरों से निकालकर मारा जा रहा है और उन पर सरेआम अत्याचार हो रहे हैं. इस मामले पर संयुक्त राष्ट्र संघ व देश की केंद्र सरकार भी चुप है. वहीं धर्मगुरुओं ने कहा कि बांग्लादेश को आजाद करने में धर्मगुरुओं का भारत का सबसे बड़ा योगदान रहा है. आज बांग्लादेश भारत की वजह से एक देश बना है. भारत के लोगों के साथ कुठाराघात, अत्याचार, अन्याय हो रहा है और महिलाओं की इज्जत लूटी जा रही है और बलात्कार किए जा रहे हैं. हिंदू मंदिरों को भी तोड़ा जा रहा है. बांग्लादेश के लोगों को ईश्वर सद्बुद्धि दे.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Decoding RBI's Action On Unsecured Loans | इतने बड़े फैसले के बाद में क्या असर दिख सकता है?
Decoding RBI's Action On Unsecured Loans | इतने बड़े फैसले के बाद में क्या असर दिख सकता है?
देशाचा अमृत महोत्सव नवोपक्रमांनी साजरा करा -जिल्हाधिकारी सुनील चव्हाण
'स्वराज उत्सव'बाबत जागृती निर्माण करण्याचे आवाहन"
देशाचा अमृत महोत्सव नवोपक्रमांनी साजरा करा -जिल्हाधिकारी सुनील चव्हाण
'स्वराज उत्सव'बाबत...
ধেমাজি বাটঘৰীয়া ৰাজহুৱা ভৱনত ধেমাজি জিলা বিজেপি মহিলা মৰ্চাৰ কাৰ্যনিৰ্বাহক সভা সম্পন্ন
ধেমাজি জিলা বিজেপিৰ মহিলা মৰ্চাৰ কাৰ্যনিবাহক সভাখনি আজি পশ্চিম ধেমাজি মণ্ডলৰ বাটঘৰীয়া ৰাজহুৱা...
Madhya Pradesh के इस गांव के बच्चों का ज्ञान सुनकर हैरान रह जाएंगे, टीचर और साइंटिस्ट बनने की चाहत
Madhya Pradesh के इस गांव के बच्चों का ज्ञान सुनकर हैरान रह जाएंगे, टीचर और साइंटिस्ट बनने की चाहत