डोडा के अस्सर इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ अभी जारी है। इस मुठभेड़ में चार आतंकियों के मारे जाने की खबर है। वहीं, भारतीय सेना के 48 राष्ट्रीय राइफल्स के एक कैप्टन बलिदान हो गए हैं। इलाके में खूने के धब्बे मिले थे, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने अभियान चलाया। सुरक्षा बलों ने एम4 राइफल बरामद की है। इसके अलावा गोला-बारूद और रसद सामग्री भी बरामद की है। इसके साथ ही तीन बैग भी जब्त किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, डोडा के अस्सार इलाके में भारतीय सेना ने फिर सर्च अभियान चलाया। इसी दौरान आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। मुठभेड़ में तलाशी दल का नेतृत्व करते समय सेना के एक अधिकारी घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बलिदानी कैप्टन दीपक 48 राष्ट्रीय राइफल से हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कैप्टन दीपक ने आगे बढ़कर नेतृत्व किया और आतंकवादियों को मार गिराने के लिए अपने लोगों को निर्देशित करना जारी रखा। मुठभेड़ में उनको गोली लग गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि गंभीर चोटों के कारण कैप्टन ने दम तोड़ दिया और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी अस्सर में एक नदी के पास छिपे हुए हैं.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
बीजेपी समर्थकों ने वाराणसी में लगाया पोस्टर। देखे रिपोर्ट में
जनपद वाराणसी में, सोशल मीडिया पर ‘मोदी का परिवार’ बताने की मुहिम अब पोस्टर में, बदल...
विहामांडवामध्ये जुगार अड्यावर धाड;आठ जुगारी अटकेत..
"पाचोड पोलिसांची धडाकेबाज कारवाई"
विहामांडवामध्ये जुगार अड्यावर धाड;आठ जुगारी अटकेत.. "पाचोड पोलिसांची धडाकेबाज कारवाई" पाचोड(विजय...
काय आहे यापेक्षा काय करू शकतो हे महत्वाचं 💯| Life Motivation | Sunil dhangar | Josh Talks Marathi
काय आहे यापेक्षा काय करू शकतो हे महत्वाचं 💯| Life Motivation | Sunil dhangar | Josh Talks Marathi
Budget 2023: वित्त मंत्री ने इनकम टैक्स में आपको कैसे दी राहत?
Budget 2023: वित्त मंत्री ने इनकम टैक्स में आपको कैसे दी राहत?
कोटा विकास प्राधिकरण में आने वाले प्रस्तावित गांव एवं भारतमाला एक्सप्रेस-वे के नजदीक कृषि भूमि की डीएलसी दर रे बढ़ाने की मांग: भारतीय किसान संघ
भारतीय किसान संघ कोटा ने "कोटा विकास प्राधिकरण" के अधीन आने वाले प्रस्तावित गांव एवं भारतमाला...