रामगंजमंडी। खैराबाद पंचायत समिति के अधिकारियों,कर्मचारियों ने आज शपथ ली की अब भविष्य मे वो अथवा उनके परिजन पॉलिथीन का उपयोग नहीं करेंगे। पंचायत समिति कार्यालय,खैराबाद पहुंचे शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने बीडीओ कार्यालय मे स्वागत करने पहुंचे अधिकारियों और कर्मचारियों को टोकते हुए कहा की आप का स्वागत तभी स्वीकार करूंगा जब आप अभी से ये प्रण ले की अब कभी भी पॉलीथिन का उपयोग नहीं करेंगे। इस पर पंचायत समिति के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मंत्री श्री मदन दिलावर की उपस्थिति मे शपथ ली की अब पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करेंगे। इस अवसर पर मंत्री ने कहा की पॉलीथिन पर्यावरण को प्रदूषित करता है और मनुष्य मे बढ़ रहे कैंसर जैसे रोगों के लिए जिम्मेदार है।हमे पॉलीथिन के उपयोग को पूरी तरह बंद करना होगा। श्री दिलावर ने कहा कि आगामी 2 अक्टूबर से शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग पूरे प्रदेश मे पॉलिथीन के खिलाफ अभियान शुरू करेगा। जिस मे सबको सक्रिय रूप से जुड़ना है। पंचायत समिति कार्यालय आए मंत्री जी का एसडीएम अनिल सिंघल, बीडीओ प्रभु लाल वर्मा, उप प्रधान ,पंचायत समिति खैराबाद सुनील गौतम सहित तमाम उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मंत्री को साफ बंधवाकर एवम भगवान राम का चित्र भेट कर स्वागत अभिनंदन किया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
સાવર કુંડલાના શ્રમજીવી નગરમા જુગાર રમતા ૬ પતા પ્રેમીઓ ને ૧૭૨૮૦/-ના મુદામાલ સાથે ઝડપી પાડતી સાવર કુંડલા શહેર પોલીસ
સાવરકુંડલા ટાઉન પોલીસ સ્ટેશનના શ્રમજીવીનગર વિસ્તારમાં જાહેરમાં પૈસા પાનાથી હારજીતનો જુગાર રમતા...
Breaking News: छत्तीसगढ़ में अब तक के सबसे बड़े एनकाउंटर को ऐसे दिया अंजाम, 29 नक्सलियों को किया ढेर
Breaking News: छत्तीसगढ़ में अब तक के सबसे बड़े एनकाउंटर को ऐसे दिया अंजाम, 29 नक्सलियों को किया ढेर
नवरात्र उत्सवात " माता सुरक्षित तर घर सुरक्षित" अभियान सिल्लोड तालुक्यात राबवणार
सिल्लोड : माता ही कुटुंबाचे केंद्र बिंदू असते जिच्यावर कुटुंब अवलंबून असते व माता ही कुटुंबासाठी...
कैंडल मार्च निकाला, पश्चिम बंगाल में चिकित्सक के साथ हुई दरिंदगी के आरोपी को सजा की मांग की
लाखेरी - शहर में सामाजिक कार्यकर्ता तथा जिम संचालक ने बुधवार देर रात कैंडल मार्च निकाल कर पश्चिम...
बांद्रा टर्मिनस यार्ड की पिट लाइन के कार्य के कारण पश्चिम रेलवे के कुछ ट्रेनों की समय-सारणी में संशोधन
02.32/02.37 बजे के बजाय 02.20/02.25 बजे, वापी स्टेशन 03.55/03.57 बजे के बजाय 03.43/03.45 बजे,...