भारत के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और ब्रिटीश सिंगर जैसमनी वालिया के बीच डेटिंग की खबरें सुर्खियों का केंद्र बनी हुई हैं। हार्दिक पांड्या ने पिछले ही महीने नताशा स्टानकोविच से तलाक की घोषणा की थी।खबरें हैं कि हार्दिक पांड्या और जैसमिन एकसाथ ग्रीस में छुट्टी मना रहे हैं। इस बात का फैंस ने अंदाजा इससे लगाया कि हार्दिक और जैसमिन ने एक ही पूल की लोकेशन के फोटो व वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं। इसमें बैकग्राउंड में खूबसूरत नजारा दिख रहा है। जैसमिन ने बिकनी में बेहद ग्लैमरस फोटो पोस्ट किया। जैसमिन के बारे में जानकारी मिली है कि वह छुट्टियों के लिए ग्रीस में खुशनुमा समय बिता रही हैं। कुछ ही देर बाद हार्दिक पांड्या ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह उसी पूल के ईर्द-गिर्द चलते हुए नजर आ रहे हैं। हार्दिक और जैसमिन के फोटो व वीडियो का बैकग्राउंड एक-सा नजर आ रहा है, जिसके बाद फैंस के बीच दोनों के डेटिंग करने की बातें शुरू हो गई हैं। हार्दिक पांड्या और जैसमिन वालिया के बीच डेटिंग की खबरों ने तब और जोर पकड़ा जब ब्रिटीश सिंगर ने क्रिकेटर के वीडियो को लाइक किया। वहीं, हार्दिक पांड्या ने वालिया के बिकनी पोस्ट के अलावा उनके पुराने फोटोज पर लाइक किया। इसमें ग्रीस के फोटो को लाइक करना शामिल है। दोनों सेलिब्रिटी एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं, जिससे इनके बीच डेटिंग की अफवाहें और पुख्ता हो रही हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
पन्ना रोड पर मोटर बाइक की टक्कर से घायल युवक के इलाज के अभाव में दर्दनाक मौत को नहीं मिला समुचित उपचार
घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल परिवार में मचा कोलाहल
रैपुरा थाना से महज दो...
पूर्व मंत्री मुकेश नायक जी गर्ग परिवार निवास पहुंचकर की सौजन्य भेंट
पूर्व मंत्री मुकेश नायक जी ने गर्ग परिवार निवास पहुंचकर की सौजन्य भेंट
गर्ग परिवार के...
Aaj Tak G20 Summit: Jyotiraditya Scindia बोले- आज चांद पर भारत ने फहरा दिया है तिरंगा | BJP
Aaj Tak G20 Summit: Jyotiraditya Scindia बोले- आज चांद पर भारत ने फहरा दिया है तिरंगा | BJP
अकलूज ग्रामपंचायत चे माजी सरपंच शिवतेजसिंह मोहिते पाटील यांच्या शुभहस्ते खेळाडूंचा सन्मान
अकलूज ग्रामपंचायत चे माजी सरपंच शिवतेजसिंह मोहिते-पाटील यांच्या शुभहस्ते कु. वैष्णवी व आर्यमान...