इटावा

भाजपा इटावा देहात मंडल के पदाधिकारियों ने क्षेत्र में अतिवृष्टि से प्रभावित पंचायतो का दौरा किसानों से चर्चा की। भाजपा मंडल महामंत्री जोधराज नागर ने बताया कि पीपल्दा विधानसभा क्षेत्र की रजोपा,जोरावरपुरा,तलाव, खातौली , बरनाहाली, शहनावादा, ख्यावदा, नोनेरा, गैता पंचायत तथा अन्य क्षेत्रों मे फसले खराब हो गई है। सिंचाई विभाग द्वारा जल निकास की समुचित व्यवस्था को नजरअंदाज किए जाने से खेतों में पानी भरा रहा जिसका खामियाजा अन्नदाता को भुगतना पड़ रहा है। किसानों द्वारा उचित समय पर जल निकास की समुचित व्यवस्था को बनाए रखने के लिए विभाग को अवगत कराए जाने पर भी सिंचाई विभाग ने समय पर समस्या का निराकरण नहीं किया जिससे किसानो की फसले खराब हो गई है। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश मीणा, मंडल महामंत्री श्याम राज मीणा, मंडल उपाध्यक्ष मुरली केवट

सहित अन्य कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री से क्षेत्र में बारिश से खराब हुई फसलों का सर्वे करवाकर किसानों को आपदा प्रबंधन से उचित मुआवजा दिलवाने की मांग की है।