राजस्थान में मानसून की बारिश भारी तबाही मचा रही है. लगातार बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है. ऐसे में कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. राजधानी जयपुर में भी बारिश से स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है. राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा बीते सोमवार को जयपुर शहर का दौरा किया और आपदा प्रबंधक निर्देश दिये. वहीं सीएम ने मंगलवार (13 अगस्त) को कई जिलों में दौरा किया है. वहीं दौसा, करौली और भरतपुर में हवाई सर्वेक्षण किया है. उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, 'आज करौली जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर जलभराव व अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का जायज़ा लेने के पश्चात् संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक ली व कुशल आपदा प्रबंधन हेतु निर्देश दिया.बता दें राजस्थान में लगातार मूसलाधार बारिश के चलते राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में स्कूल मंगलवार को भी बंद रहे. राज्य में दो दिन में बारिश संबंधी जनित में 22 लोगों की मौत हो चुकी है. मौसम विभाग ने आगामी 13-14 अगस्त के लिए भी कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया है. रेड अलर्ट का मतलब भारी बारिश की चेतावनी है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार 13-14 अगस्त को भरतपुर, जयपुर, अजमेर व कोटा संभाग के कुछ भागों में भारी व कहीं अति भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है. 15-16 अगस्त को पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में मध्यम व कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. मौसम केंद्र ने मंगलवार को टोंक, करौली व दौसा जिलों के लिए 'रेड अलर्ट' व जयपुर, अलवर, झालावाड़ सहित जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
लटकती तोंद अंदर करने के लिए रोजाना खाएं 5 सब्जियां, परफेक्ट फिगर के साथ ही सेहत को भी मिलेंगे फायदे
आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में अनहेल्दी और स्पाइसी फूड्स खाने और लंबे समय तक एक ही जगह बैठ कर...
बारात पहुंचते ही दूल्हे की हालत देख चौंकी दुल्हन, शादी से किया इनकार, कहा- कुंवारी रहूंगी लेकिन ऐसे लड़के से नहीं करूंगी शादी
शादी को सात जन्मों का बंधन माना जाता है। लेकिन कई बार ऐसा कुछ होता है कि...
#gujratinews GJ24NEWS ટ્રેક્ટરને ટક્કર મારી,ગમખ્વાર અકસ્માત સર્જાતાં પુત્રી સામે જ પિતાનું કરુણ મોત
#gujratinews GJ24NEWS ટ્રેક્ટરને ટક્કર મારી,ગમખ્વાર અકસ્માત સર્જાતાં પુત્રી સામે જ પિતાનું કરુણ મોત
3 Easiest Homemade Weight Gain Shakes | Gain Weight in 15 Days| Yatinder Singh
3 Easiest Homemade Weight Gain Shakes | Gain Weight in 15 Days| Yatinder Singh
માનવતાની હત્યા:રાજસ્થાનની ધટનાના વિરોધમાં ધારીખાતે અનુસુચિત સમાજ દ્વારા આવેદનપત્ર
માનવતાની હત્યા:રાજસ્થાનની ધટનાના વિરોધમાં ધારીખાતે અનુસુચિત સમાજ દ્વારા આવેદનપત્ર