राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने मंगलवार को कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों को भरने के लिए त्वरित कार्रवाई करने पर जोर दिया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ‘टीबी मुक्त राजस्थान' के लिए तेजी से हो काम हो. बागडे ने राजभवन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की. इसमें बागडे ने कहा है कि राज्य के प्रत्येक नागरिक का स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए चिकित्सा विभाग जवाबदेही रखते हुए काम करे. उन्होंने कहा कि जिस राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होती है, वही तेजी से विकास करता है. आधिकारिक बयान के अनुसार बागडे ने पिछड़े और आदिवासी जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं पर ज्यादा ध्यान देने, वहां डॉक्टर की उपलब्धता रहे, इसकी निगरानी रखते हुए प्रभावी काम करने पर जोर दिया. उन्होंने विभाग के रिक्त पदों को भरने के लिए तुरंत कार्रवाई करने और पदोन्नतियां भी यथा समय करवाने के निर्देश दिए. राज्यपाल ने ‘टीबी मुक्त राजस्थान' के लिए अभियान चलाकर कार्यवाही किए जाने के भी निर्देश दिए. उन्होंने तहसील, गांव और जिला स्तर पर इस संबंध में विशेष कार्य करने और अगले तीन साल में राजस्थान को पूरी तरह से टीबी मुक्त करने के लिए सबको मिलकर प्रयास करने के निर्देश दिए. राज्यपाल ने प्रदेश के जनजातीय और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी चिकत्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने का आह्वान किया. उन्होंने चिकित्सकों से गांव, तहसील में अनिवार्य रूप से पहुंचने और सेवा भाव से कार्य करने पर जोर दिया. इससे पहले राज्यपाल ने राजस्थान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली. उन्होंने मुख्यमंत्री आयुष्मान में लाभान्वित रोगियों के बारे में जानकारी लेते हुए राज्य में प्रारंभ ‘रामाश्रय' योजना की सराहना की. उन्होंने एनीमिया और टीबी मुक्त राजस्थान के लिए प्रभावी काम किए जाने के निर्देश दिए.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
માનનીય પ્રધાનમંત્રી શ્રી નરેન્દ્રભાઈ મોદી નાં 72 માં જન્મલ્વિસ
નિમિત્તે ગોંડલ પોસ્ટ ઓફિસમાં સુકન્યા સમૃદ્ધિ ખાતા રાજદિપસિંહજી
અનિરુદ્ધસિંહજી જાડેજા દ્વારા ખોલવામાં આવ્યા
જેમાં ગોંડલ તાલુકા નાં ગામ જેવા કે રીબડા, ગુંદાસરા, રીબ, દાળિયા, વાળધરી,
ભુણાવા, મોટા મહિકા,...
पोयनाड - नागोठणे मार्गावरील श्रीगाव नजीकच्या रस्त्यावर भीषण अपघात*
पोयनाड नागोठणे मार्गावरील श्रीगाव रस्त्यावर (दिं.२६सप्टेंबर२०२२) दुपारी २ वाजताच्या...
ಲೋಕಸಭಾ ಚುನಾವಣೆಗೆ 'ರಿಪಬ್ಲಿಕನ್ ಪಾರ್ಟಿ ಆಫ್ ಇಂಡಿಯಾ (ಅಂಬೇಡ್ಕರ್)' ಪಕ್ಷದಿಂದ ಸ್ಪರ್ಧಿಸುವ 10 ಅಭ್ಯರ್ಥಿಗಳ ಪಟ್ಟಿಯನ್ನು ಬಿಡುಗಡೆ ಮಾಡಲಾಯಿತು.
ಮಾರ್ಚ್ 20, 2024
ಬೆಂಗಳೂರು ಪ್ರೆಸ್ ಕ್ಲಬ್ ನಲ್ಲಿ ಇಂದು " ರಿಪಬ್ಲಿಕನ್ ಪಾರ್ಟಿ ಆಫ್ ಇಂಡಿಯಾ (ಅಂಬೇಡ್ಕರ)" ಪಕ್ಷದ...
ગોતા વિસ્તારમાં નાના બાળકોના અપહરણ કરવાના પ્રયત્નો
#buletinindia #gujarat #ahmedabad
World Heart Day observed in Meghalaya
Shillong: In Meghalaya, Office of the District Medical & Health Officer, NPCDCS, East Khasi...