राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने मंगलवार को कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों को भरने के लिए त्वरित कार्रवाई करने पर जोर दिया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ‘टीबी मुक्त राजस्थान' के लिए तेजी से हो काम हो. बागडे ने राजभवन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की. इसमें बागडे ने कहा है कि राज्य के प्रत्येक नागरिक का स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए चिकित्सा विभाग जवाबदेही रखते हुए काम करे. उन्होंने कहा कि जिस राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होती है, वही तेजी से विकास करता है. आधिकारिक बयान के अनुसार बागडे ने पिछड़े और आदिवासी जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं पर ज्यादा ध्यान देने, वहां डॉक्टर की उपलब्धता रहे, इसकी निगरानी रखते हुए प्रभावी काम करने पर जोर दिया. उन्होंने विभाग के रिक्त पदों को भरने के लिए तुरंत कार्रवाई करने और पदोन्नतियां भी यथा समय करवाने के निर्देश दिए. राज्यपाल ने ‘टीबी मुक्त राजस्थान' के लिए अभियान चलाकर कार्यवाही किए जाने के भी निर्देश दिए. उन्होंने तहसील, गांव और जिला स्तर पर इस संबंध में विशेष कार्य करने और अगले तीन साल में राजस्थान को पूरी तरह से टीबी मुक्त करने के लिए सबको मिलकर प्रयास करने के निर्देश दिए. राज्यपाल ने प्रदेश के जनजातीय और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी चिकत्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने का आह्वान किया. उन्होंने चिकित्सकों से गांव, तहसील में अनिवार्य रूप से पहुंचने और सेवा भाव से कार्य करने पर जोर दिया. इससे पहले राज्यपाल ने राजस्थान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली. उन्होंने मुख्यमंत्री आयुष्मान में लाभान्वित रोगियों के बारे में जानकारी लेते हुए राज्य में प्रारंभ ‘रामाश्रय' योजना की सराहना की. उन्होंने एनीमिया और टीबी मुक्त राजस्थान के लिए प्रभावी काम किए जाने के निर्देश दिए.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
छठ पर्व - जानते है संतान सुख के लिए क्या करे, वास्तु शास्त्री डॉ सुमित्रा अग्रवाल जी से
सूर्य उपासना का महापर्व है छठ । संतान प्राप्ति के लिए भी किये जाने वाला पर्व है ये। इस पर्व को...
হোজাইত পুৱা বন্যহস্তী জাকৰ বিচৰন #Hojai
হোজাইত পুৱা বন্যহস্তী জাকৰ বিচৰন।।
ৰাইকটা ইছলাম পুৰ কছাৰী বস্তি অঞ্চলত বিচৰন হাতী জাকৰ।।
কপিলী...
बहु को रील बनाने से रोकना ससुराल पक्ष को पड गया भारी, खाने मे नशीला पदार्थ खिला बहु बाइक लेकर हुई फरार
बून्दी। दबलाना थाना क्षेत्र के धारधडी गांव मे 15 दिन पूर्व ब्याही गई नई नवेली दुल्हन अपने पति और...
Congress महासचिव Priyanka Gandhi ने PM Modi के दिया ये जवाब | Aaj Tak News
Congress महासचिव Priyanka Gandhi ने PM Modi के दिया ये जवाब | Aaj Tak News