'बिग बॉस 17' के विनर मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) अपने जोक्स को लेकर जितने फेमस हैं, उतने ही कंट्रोवर्सी को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। आयशा खान विवाद के बाद मुनव्वर का नाम अक्सर किसी न किसी विवाद में आता रहता है। हाल ही में महाराष्ट्र के कोंकण समुदाय ने कॉमेडियन का विरोध किया, जिसके बाद मुनव्वर को उनसे माफी मांगनी पड़ गई। मुनव्वर फारुकी पर महाराष्ट्र के कोंकण समुदाय के खिलाफ अपशब्द कहने का आरोप है, जिस वजह से कोंकण समुदाय के लोगों ने उनके खिलाफ विरोध किया। कॉमेडियन को चेतावनी दी गई कि वह जितनी जल्दी हो सकी, माफी मांग लें, वर्ना वह जहां मिलेंगे वहीं रौंद दिया जाएगा। इस पूरे विवाद में अपनी खिल्ली उड़ती देख, मुनव्वर ने माफी मांगना सही समझा। दरअसल, मुनव्वर फारुकी ने एक शो किया था, जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र के कोंकण समुदाय पर टिप्पणी की थी और अपशब्द का प्रयोग किया था। मुनव्वर ने कहा था कि कोंकण समुदाय के लोग चू** बनाते हैं। जिस शब्द का इस्तेमाल मुनव्वर ने अपने मजाक में किया है, उस पर विवाद हो गया। शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट के नेता, विधायक सदा सरवणकर के बेटे समाधान सरवरणकर ने ट्वीट किया, ''पाकिस्तान प्रेमी मुनव्वर फारुकी ने अगर माफी नहीं मांगी, तो वह जहां भी दिखेंगे, उनकी वहीं पिटाई कर दी जाएगी और जो कोई भी मुनव्वर की पिटाई करेगा, उसे एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। बीजेपी नेता नितेश राणे ने भी इस पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा, ''तुम जैसे हरे सांप को पाकिस्तान भेजने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। ये कोंकण के लोगों के लिए अपशब्द कह रहा है। माफी नहीं मांगी, तो पाकिस्तान भेजने में वक्त नहीं लगाएंगे।'' इस पूरे विवाद के बाद मुनव्वर फारुकी ने वीडियो शेयर कर कोंकण समुदाय से माफी मांगी है। उन्होंने कहा, ''कुछ वक्त पहले एक शो किया था, जिसमें क्राउड वर्क हुआ था। वहां ऑडियंस से इंटरेक्शन हो रहा था। उस दौरान कोंकण को लेकर बात निकली, लेकिन उसे गलत समझा गया।''
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
M3 चिपसेट वाले नए MacBook Pro में नहीं मिला ये फीचर, यूजर्स कर रहे थे बेसब्री से इंतजार
MacBook Pro With M3 Chipset नए MacBook Pro की कीमत की ही बात करें तो भारत में नए मैकबुक प्रो की...
આતે કેવો પ્રિન્સિપાલ કે જે શિક્ષણ આપવાને બદલે માસૂમ વિદ્યાર્થીઓને નગ્ન કરી માણતો હતો અકુદરતી સેક્સ !!
સુરતમાં બાળકોને શિક્ષણ આપવાને બદલે નગ્ન કરી તેઓ સાથે હવસ સંતોષતા હવસખોર આચાર્ય પકડાતા તેના...
अमरावती महानगरपालिकेत सदभावना दिवस प्रतिज्ञेचे वाचन
सदभावना दिवस प्रतिज्ञेचे वाचन कार्यक्रम अमरावती महानगरपालिकेत संपन्न झाले. माजी पंतप्रधान...
ಲೋಕಸಭಾ ಚುನಾವಣೆಯಲ್ಲಿ ಕಾಂಗ್ರೆಸ್ ಪಕ್ಷ ಅಧಿಕಾರಕ್ಕೆ ಬರುತ್ತದೆ, ನಂತರ ಅಗತ್ಯ ವಸ್ತುಗಳ ಬೆಲೆ ಕಡಿಮೆ ಮಾಡುತ್ತೇವೆ - ಸಿಎಂ ಸಿದ್ದರಾಮಯ್ಯ ಹೇಳಿಕೆ
ಲೋಕಸಭಾ ಚುನಾವಣೆಯಲ್ಲಿ ಕಾಂಗ್ರೆಸ್ ಪಕ್ಷ ಅಧಿಕಾರಕ್ಕೆ ಬರುತ್ತದೆ. ನಂತರ ದಿನ ನಿತ್ಯದ ಅಗತ್ಯ ವಸ್ತುಗಳ ಬೆಲೆಯನ್ನು...
एपल का भरोसा! iPhone के बाद AirPods भी भारत में बनेंगे; अगले साल शुरू होगी असेंबलिंग
एपल भारत में एयरपॉड्स का प्रोडक्शन शुरू करने की प्लानिंग कर रहा है। पिछले साल ऐसी खबरें आई थी...